Shahrukh Khan : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की आज 57वां जन्मदिन है। उम्र के इस दौर में आज वह जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है। अपने अभी तक के करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपर-डुपर हिट फिल्में दी हैं। बात चाहें 90's के दौर की हो या फिर अभी की। शाहरुख के फैंस हमेशा से ही उनकी फिल्मों के दीवाने रहे हैं। जिसमें 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे', कभी खुशी कभी गम', 'माई नेम इज खान', 'दिलवाले' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। वहीं 'डर' 'अंजाम' और 'बाजीगर' ये शाहरुख की कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिसमें उनके निगेटिव किरदार ने फैंस पर ऐसी छाप छोड़ी जिसने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का बाजीगर की बना दिया। शाहरुख खान ने रोमांटिक हीरो से लेकर विलेन तक के कई किरदार निभाए जिसके लिए उन्हें सराहना भी खूब मिली लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख को किन्नर का रोल भी ऑफर हुआ था जिसे वह निभाना भी चाहते थे लेकिन उनकी ये ख्वाहिश पूरी नहीं हुई।