Anurag Dobhal Brother Post: अनुराग डोभाल के भाई ने यूट्यूबर को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने चैट लीक करके बताया था कि वह अपनी पत्नी को मारते थे। अब एक बार फिर उनके भाई ने पोस्ट शेयर की है जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।
Anurag Dobhal Brother Cryptic Post: यूट्यूबर अनुराग डोभाल जिन्हें लोग 'द यूके 07 राइडर' के नाम से जानते हैं। इन दिनों पारिवारिक विवाद के मामले में सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उन्होंने हाल ही में अपना 2 घंटे का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता और भाई कलम इंक पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद उनके भाई ने उन सभी खबरों की असलियत बताई और अनुराग डोभाल की चैट लीक कर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी रितिका के साथ मारपीट करते थे। अब एक बार फिर कलम इंक ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
अनुराग के भाई कलम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक के बाद एक कई स्टोरीज पोस्ट की, जो सीधे तौर पर अनुराग की तरफ इशारा कर रही थीं। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "ऊपर वाला सब जानता है। जो गलत होगा, उसे उसके कर्मों का फल जरूर मिलेगा। बाकी सब भगवान के भरोसे है।" उन्होंने आगे बेहद कड़े शब्दों में अनुराग को नसीहत देते हुए लिखा, "आदमी बनो और अपने माता-पिता का ध्यान रखो।" इस पोस्ट से साफ है कि कलम अपने भाई की हरकतों से बेहद आहत हुए हैं और उन्हें परिवार के लिए उनकी जिम्मेदारी याद दिला रहे हैं।
विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। कलम ने कुछ ऐसे स्क्रीनशॉट भी सार्वजनिक किए हैं, जो अनुराग की छवि पर बड़ा सवाल खड़ा करते हैं। इन स्क्रीनशॉट्स के आधार पर कलम ने दावा किया है कि अनुराग अपनी पत्नी रितिका चौहान के साथ मारपीट करते थे। भाई के मुताबिक, रितिका इसीलिए अनुराग को छोड़कर अपने मायके चली गई हैं क्योंकि वह शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना को और नहीं झेल सकती थीं। हालांकि, इन दावों पर अभी तक अनुराग की तरफ से कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है।
बता दें कि इस पूरे ड्रामे की शुरुआत तब हुई जब अनुराग ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे फूट-फूट कर रोते हुए नजर आए थे। उन्होंने कहा था, "मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम और श्रेया होंगे। पिछले 5 दिनों से मैंने कुछ नहीं खाया है और अब मैं बस हमेशा के लिए सोना चाहता हूं।" अनुराग ने यह भी कहा था कि इस वीडियो के बाद शायद वे गायब हो जाएं।
सोशल मीडिया पर बंटी जनता
अनुराग के इस वीडियो और भाई के पलटवार के बाद इंटरनेट पर 'ब्रोसेना' (अनुराग के फैंस) दो गुटों में बंट गई है। जहां कुछ लोग अनुराग की मानसिक स्थिति को लेकर चिंतित हैं, वहीं बड़ी संख्या में लोग इसे केवल एक 'पब्लिसिटी स्टंट' और गिरते व्यूज को बढ़ाने का तरीका बता रहे हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि जो इंसान करोड़ों की संपत्ति का मालिक है, वह अचानक इतना बेबस कैसे हो गया?