मनोरंजन

अनुराग डोभाल की नेटवर्थ आई सामने, मम्मी-पापा पर टॉर्चर और प्रॉपर्टी हड़पने का लगाया है आरोप

Anurag Dobhal Net Worth: एक मामूली से टीचर से करोड़पति यूट्यूबर बनने का सफर अनुराग डोभाल का आसान नहीं रहा, लेकिन अब उनकी निजी जिंदगी सोशल मीडिया पर महज एक तमाशा बन गई है। उन्होंने अपने परिवार पर अपनी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। आइये जानते हैं उनकी नेटवर्थ कितनी है...

2 min read
Mar 06, 2026
अनुराग डोभाल की नेटवर्थ आई सामने

Anurag Dobhal Net Worth: 'बिग बॉस 17' में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले मशहूर यूट्यूबर और 'द यूके 07 राइडर' के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल इन दिनों एक बेहद गहरे मानसिक संकट से गुजर रहे हैं। अपनी महंगी कारों, करोड़ों के आलीशान घर और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाने वाले अनुराग ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसने उनके लाखों फैंस को चिंता में डाल दिया है।

अनुराग का दावा है कि उन्हें पिछले एक साल से इस कदर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है कि उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की। यह सब उनकी इंटरकास्ट मैरिज के बाद हुऐ और उनसे उनका परिवार, रिश्ते और उनकी आर्थिक ताकत (Financial Power) तक छीन ली गई है। ऐसे में अब उनकी नेटवर्थ सामने आ रही है। उनके फैंस भी जानना चाहते हैं कि आखिर उनका UK07 Rider की प्रॉपर्टी कितनी है…

ये भी पढ़ें

अनुराग डोभाल की विवादित चैट हुई Leak, भाई ने आरोप लगाते हुए कहा- ये अपनी पत्नी के साथ रोज…

अनुराग डोभाल ने परिवार पर लगाए हैं गंभीर आरोप (Anurag Dobhal Alligation parents and brother of mental harassment)

अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रोते हुए पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने लिखा, "पिछले साल से मुझे कुछ लोग मेंटली टॉर्चर कर रहे हैं। उन्होंने मुझसे मेरा सब कुछ छीन लिया- मेरा परिवार, मेरी फाइनेंशियल पॉवर और मेरे रिश्ते भी। मुझे मेरे अपनों ने ही इस हद तक परेशान किया है कि अब जीना मुश्किल लग रहा है। मैंने बहुत लड़ने की कोशिश की, लेकिन अब हद पार हो चुकी है।" अनुराग ने यह भी चौंकाने वाला दावा किया कि अब कुछ लोग उनका पीछा भी करने लगे हैं, जिससे उन्हें अपनी सुरक्षा का खतरा महसूस हो रहा है।

अनुराग डोभाल का है करोड़ों का साम्राज्य (Anurag Dobhal Net Worth)

हैरानी की बात यह है कि अनुराग डोभाल आर्थिक रूप से बेहद संपन्न माने जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 25 से 30 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है। यूट्यूब पर उनके 7.8 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और उनके पास लगभग 10 करोड़ रुपये का एक आलीशान घर भी है। बावजूद इसके, अनुराग का यह कहना कि उनकी 'फाइनेंशियल पॉवर' उनसे छीन ली गई है, इस पूरे मामले को काफी पेचीदा और गंभीर बना देता है।

अनुराग के वीडियो से डरे हैं फैंस (Anurag Dobhal Video)

अनुराग के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। लोग हैरान हैं कि करोड़ों के साम्राज्य का मालिक आखिर किस कदर बेबस महसूस कर रहा है। फिलहाल, हर कोई बस यही उम्मीद कर रहा है कि अनुराग कोई गलत कदम न उठाएं और सुरक्षित रहें।

ये भी पढ़ें

मम्मी-पापा होंगे मेरी मौत के जिम्मेदार… अनुराग डोभाल ने शेयर किया आखिरी वीडियो, बोले- मैंने सुसाइड…

Published on:
06 Mar 2026 10:26 am
Also Read
View All

अगली खबर