मनोरंजन

फूट-फूटकर रोई अनुराग डोभाल की पत्नी, हॉस्पिटल से वीडियो आया सामने, हालत देख घबराए लोग

Anurag Dobhal Wife Video: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की पत्नी का हॉस्पिटल से वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह रोते हुए नजर आ रही है। जिसे लेकर UK07 राइडर के फैंस भी परेशान हो गए हैं।

2 min read
Mar 10, 2026
अनुराग डोभाल की पत्नी का रोते हुए वीडियो वायरल

Anurag Dobhal Wife Video: मशहूर मोटो-व्लॉगर और 'बिग बॉस 17' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल जिन्हें लोग UK07 राइडर के नाम से भी जानते हैं। वह इस समय हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। उन्होंने परिवार से तंग आकर सुसाइड का प्रयास किया था। वह अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आए और गाड़ी चलाते हुए मम्मी-पापा से माफी मांगी और कहा कि अगले जन्म प्यार देना और गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज कर ली थोड़ी दूर जाकर ही उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर जाया गया। जैसे ही उनकी पत्नी रितिका को अनुराग की खबर मिली वह हॉस्पिटल पहुंच गई। जहां से उनका एक फूट-फूटकर रोने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने फैंस का दिल दहला दिया है।

ये भी पढ़ें

अनुराग डोभाल की विवादित चैट हुई Leak, भाई ने आरोप लगाते हुए कहा- ये अपनी पत्नी के साथ रोज…

अनुराग की पत्नी का रोते हुए वीडियो वायरल (Anurag Dobhal Wife Video)

अनुराग की पत्नी रितिका का जो वीडियो आ रहा है। उसमें वह वार्ड के अंदर खड़ी अनुराग के पैरों के पास खड़ी होकर रो रही हैं। वह काफी ज्यादा इमोशनल नजर आई। उनकी हालत बेहद खराब दिखी। इस वीडियो को देखकर यूके07 राइडर के फैंस भी अब अपने यूट्यूबर के लिए दुआ मांग रहे हैं और कह रहे हैं कि बस वह जल्दी ठीक होकर घर आ जाएं।

अनुराग के मैनेजर ने किया था बड़ा पोस्ट (Anurag Dobhal Health Update)

वहीं, अनुराग के मैनेजर ने भी सोमवार को एक लंबा पोस्ट शेयर किया था और उन लोगों को चेतावनी दी है जो व्यूज के लिए झूठी खबरें फैला रहे हैं। मैनेजर ने साफ किया कि अनुराग के फ्रैक्चर का इलाज करने के लिए उन्हें ओटी में ले जाया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अनुराग की पत्नी रितिका भाभी और उनके सभी करीबी दोस्त अस्पताल में ही मौजूद हैं,लेकिन माता-पिता को लेकर उनके मैनेजर ने कुछ नहीं कहा।

अनुराग ने की थी 2 घंटे की वीडियो शेयर (Anurag Dobhal Suicide Attempt)

बता दें, हादसे से कुछ दिन पहले ही अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर दो घंटे का एक बेहद भावुक वीडियो डाला था। इसमें उन्होंने कबूल किया था कि वह गहरे डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। अनुराग ने अपने माता-पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी वजह से उन्होंने कई बार अपनी जान लेने की कोशिश की। उन्होंने यह भी दावा किया था कि उनके घरवालों ने उनकी सारी प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया है और उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई हैं। हालांकि, अब रितिका का अस्पताल में होना इन दावों पर नई रोशनी डाल रहा है और फैंस रितिका की तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Suicide Attempt के बाद अनुराग डोभाल की जिंदगी में आया तूफान, पिता ने खत्म किए सारे रिश्ते! वायरल हुआ स्क्रीनशॉट

Published on:
10 Mar 2026 10:54 am
Also Read
View All

अगली खबर