मनोरंजन

अनुराग डोभाल फिर रोते आए नजर! इमोशनल होकर पोस्ट किया शेयर, बोले- ये जिंदगी…

Anurag Dobhal Emotional Post: अनुराग डोभाल एक बार फिर रोते हुए नजर आए। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी जिंदगी पर बात की और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
2 min read
Mar 23, 2026
Anurag Dobhal alone in her life share emotional video said my life is yours
अनुराग डोभाल ने किया पोस्ट शेयर

Anurag Dobhal Emotional Post: मशहूर यूट्यूबर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल, जिन्हें दुनिया 'UK07 राइडर' के नाम से जानती है, इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। 7 मार्च को उन्होंने परिवार से परेशान होकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। एक खौफनाक कार हादसे में बाल-बाल बचने के बाद अब अनुराग धीरे-धीरे रिकवरी हो रहे हैं। जहां पहले उनकी पत्नी रितिका उनके साथ हॉस्पिटल में थीं। अब वह भी उनसे दूर हो गई हैं। ऐसे में अनुराग डोभाल का ध्यान उनके दोस्त रख रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर अस्पताल के बिस्तर से उन्होंने अपने फैंस के लिए एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।

अनुराग डोभाल ने पोस्ट किया वीडियो (Anurag Dobhal Emotional Post)

अस्पताल से जारी अपने बयान में अनुराग काफी कमजोर लेकिन भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि सुसाइड की कोशिश जैसी घटना के बाद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि लोग उन्हें इतना प्यार और समर्थन देंगे। अनुराग ने एक बुजुर्ग फैन के साथ अपनी वीडियो कॉल की झलक भी दिखाई, जो उन्हें ढांढस बंधा रहे थे कि वह इस जंग में अकेले नहीं हैं। अपने फैंस के लिए लिखे एक नोट में अनुराग ने दिल खोलकर रख दिया। उन्होंने लिखा, "मैं आपमें से किसी को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता, कभी मिला नहीं, लेकिन फिर भी आप सब एक परिवार की तरह मेरे साथ खड़े हैं। मैं बता नहीं सकता कि अभी कैसा महसूस कर रहा हूं। उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने मुझे इस दलदल से बाहर निकाला। आपकी हर कॉल और मैसेज मुझे ठीक होने में मदद कर रहा है। थोड़ा वक्त लगेगा, पर सब ठीक हो जाएगा। अब यह जिंदगी आप लोगों के नाम है।

माता-पिता को बताया था आत्महत्या की वजह (Anurag Dobhal Suicide Attempt)

अनुराग पिछले काफी समय से मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। अनुराग के मुताबिक, उनका परिवार उनकी शादी से खुश नहीं था और इसी घरेलू तनाव ने उन्हें इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

अनुराग डोभाल की पत्नी हैं 8 महीने की गर्भवती (Anurag Dobhal Wife Ritika Pregnant)

वहीं, अनुराग डोभाल की पत्नी 8 महीने प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में यह उनका आखिरी समय चल रहा है। जल्द अनुराग पिता बनने वाले हैं, लेकिन इस मुश्किल समय में न वह अपनी पत्नी के साथ हैं और न ही उनकी पत्नी उनके साथ हैं। दोनों अलग-अलग रहकर अपनी-अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं।  फिलहाल, अनुराग के मैनेजर इंस्टाग्राम के जरिए लगातार उनकी सेहत की जानकारी दे रहे हैं। फैंस लगातार उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं, ताकि 'ब्रो सेना' का यह राइडर एक बार फिर सड़कों पर अपनी बाइक के साथ लौट सके।

Published on:
23 Mar 2026 09:34 am