Anurag Dobhal Health Update: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सुसाइड अटेम्प्ट के बाद यूके राइडर ने अब अपनी हालत को लेकर फैंस को जानकारी दी है।
Anurag Dobhal Health Update: यूट्यूब और सोशल मीडिया की दुनिया में अनुराग डोभाल यानी 'यूके07 राइडर' के नाम से मशहूर कंटेंट क्रिएटर इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य संकट से गुजर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपनी स्थिति के बारे में जानकारी साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद उनका दाहिना पैर पूरी तरह सुन्न हो गया है। यह खबर सामने आते ही उनके लाखों फैंस चिंतित हो गए और सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं करने लगे।
अनुराग डोभाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें नहीं पता कि वो भविष्य में दोबारा चल पाएंगे या नहीं। इस संदेश ने उनके समर्थकों को झकझोर दिया। वीडियो सामने आने के बाद फैंस लगातार उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं और सकारात्मक संदेश भेज रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि ये मुश्किल समय जरूर है, लेकिन वो पहले से भी ज्यादा ताकत के साथ वापसी करेंगे। उनके समर्थकों का मानना है कि यह दौर उनके जीवन का एक नया अध्याय साबित होगा।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना से कुछ समय पहले अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लंबा वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने परिवार से जुड़े तनाव का जिक्र किया था। उन्होंने अपने माता-पिता, भाई कलाम इंक और पत्नी के साथ रिश्तों में आई दूरी का दर्द जाहिर किया था।
इतना ही नहीं, हादसे वाले दिन भी वो लाइव स्ट्रीम के दौरान भावुक नजर आए थे और अपनी मां के लिए भावनात्मक संदेश दिया था। इसके बाद हुए एक्सीडेंट को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
जानकारी के मुताबिक 7 मार्च 2026 की रात हुए इस हादसे के बाद अनुराग को मेरठ के सुभर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी रहा।
रिपोर्ट्स के अनुसार दुर्घटना में उन्हें सिर में चोट, पसलियों में फ्रैक्चर, रीढ़ के निचले हिस्से में चोट और दाहिने पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर जैसी गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा फेफड़ों में भी संक्रमण की समस्या सामने आई, जिसके चलते उनकी स्थिति कुछ समय के लिए और ज्यादा चिंताजनक हो गई।
14 मार्च को अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना के बाद उनकी सेहत अचानक और ज्यादा बिगड़ गई थी। फेफड़ों में गंभीर संक्रमण की वजह से उन्हें तीव्र निमोनिया का सामना करना पड़ा।
हालांकि डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और फैंस लगातार उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इस मुश्किल दौर में उनके समर्थकों का साथ उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आया है।
फिलहाल अनुराग की स्थिति धीरे-धीरे स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उनके पैर के सुन्न होने की खबर ने सभी को चिंता में डाल दिया है। उनके फैंस अब उसी दिन का इंतजार कर रहे हैं जब यूके07 राइडर फिर से पूरी ऊर्जा के साथ स्क्रीन पर वापसी करेंगे।