मनोरंजन

अनुराग डोभाल की पत्नी ने छोड़ा साथ! यूट्यूबर ने लिया नई जिंदगी शुरू करने का फैसला, किया ये पोस्ट

Anurag Dobhal Post: अनुराग डोभाल ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद उन्होंने सुसाइड अटेम्प्ट किया था। अब यूट्यूबर ने अपने जख्म फैन को दिखाए हैं जिसे देख उनके फैंस भी भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं कि वह बच गए।
3 min read
• •
Updated: 20 Mar 2026, 10:57 AM IST
Anurag Dobhal Wife Moves Away YouTuber Decides Start New Life and shows her injury scars
यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने शेयर किया पोस्ट

Anurag Dobhal Post: 'बिग बॉस 17' फेम और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (यूके 07 राइडर) इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और दर्दनाक दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में अपनी निजी जिंदगी और पारिवारिक कलह को लेकर सुर्खियों में रहे अनुराग ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने की कोशिश की थी। हालांकि, खुदा का शुक्र है कि वह इस हादसे में बच गए, लेकिन उन्हें गंभीर शारीरिक चोटें आईं। कई दिनों तक आईसीयू (ICU) में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद, अब अनुराग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर बाहर आ गए हैं। जहां पहले उनकी पत्नी रिकिता उनके साथ थी अब वह भी उनसे दूर हो गई हैं। ऐसे में अनुराग डोभाल ने पोस्ट में नई जिंदगी शुरू करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही अपने जख्म भी दिखाए, जिसे देख फैंस की आंखें भी भर गईं।

अनुराग डोभाल ने दिखाए अपने जख्म (Anurag Dobhal Post)

अनुराग ने सोशल मीडिया पर वापसी करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन गहरे जख्मों की तस्वीरें शेयर की हैं, जो उन्हें इस हादसे के दौरान मिले थे। इन तस्वीरों ने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है। अनुराग ने एक पोल के जरिए अपने चाहने वालों से राय मांगी कि क्या उन्हें दोबारा व्लॉगिंग शुरू करनी चाहिए या नहीं। फैंस ने भारी मतों से 'व्लॉगिंग' के पक्ष में वोट दिया है। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि आत्महत्या की कोशिश करने के बाद अनुराग एक नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रितिका चौहान के बाद फिर अपने पति से दूर हो गई हैं। अनुराग के मैनेजर ने खुलासा किया कि यूट्यूबर के डिसचार्ज और अब चल रहे इलाज के समय रितिका उनके पास नहीं हैं। हालांकि उन्होंने रितिका के दोबारा दूर होने का कारण नहीं बताया।

गर्भवती पत्नी हुई दूर (Anurag Dobhal shows injury scars from car crash)

एक तरफ जहां अनुराग सेहत में सुधार की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी निजी जिंदगी में एक बार फिर दरार आती दिख रही है। खबर है कि उनकी पत्नी रितिका चौहान एक बार फिर उनसे दूर हो गई हैं। अनुराग के मैनेजर ने खुलासा किया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब अनुराग को सबसे ज्यादा साथ की जरूरत है, तब रितिका उनके पास मौजूद नहीं हैं।

हैरानी की बात यह है कि रीतिका इस वक्त आठ महीने की गर्भवती हैं और यह कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाला है। ऐसे नाजुक समय में रीतिका के दोबारा दूर जाने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है, जिससे फैंस के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

दोस्त के फार्महाउस पर चल रहा है अनुराग डोभाल का इलाज (Anurag Dobhal Start New Life)

अनुराग के मैनेजर के मुताबिक, यूट्यूबर फिलहाल अपने एक करीबी दोस्त के फार्महाउस पर रुककर अपना इलाज करवा रहे हैं। वहां उनकी अच्छी देखभाल की जा रही है और वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। अनुराग ने उन सभी फैंस और शुभचिंतकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने उनके कठिन समय में उनके लिए दुआएं मांगी थीं। अब देखना यह होगा कि रीतिका के साथ उनके रिश्तों की कड़वाहट कब खत्म होती है और वे कब दोबारा कैमरे के सामने अपनी राइडिंग जर्नी शुरू करते हैं।

Updated on:
20 Mar 2026, 10:57 AM IST
Published on:
Also Read
View All
उत्तराखंड विवाद के बाद दलेर मेहंदी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मिका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

माही विज के आंसुओं पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस मेकर्स पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

‘तेज प्रताप यादव को बिहार की जनता ने किया रिजेक्ट’, गौतम गुलाटी के सपोर्ट में उतरे तहसीन शहजाद, बोले- पॉलिटिक्स में भी फ्लॉप