मनोरंजन

अनुराग डोभाल ने किया ड्रामा! जिस भाई पर लगाए आरोप उसी ने Leak कर दी चैट, बोले- ये अपनी पत्नी के साथ रोज…

Anurag Dobhal Brother kalam Ink: अनुराग डोभाल ने वीडियो के जरिए अपने माता-पिता और भाई पर टॉर्चर का आरोप लगाया था अब उन्हीं के भाई ने व्हॉट्सएप चैट लीक किए हैं जिससे अनुराग की असलियत उनके फैंस को पता चल सके। जिसे पढ़कर हर कोई हैरान हो रहा है।

3 min read
Mar 05, 2026
अनुराग डोभाल ने भाई ने बताई यूट्यूबर की सच्चाई

Anurag Dobhal Brother: यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के फेमस कंटेस्टेंट रहे अनुराग डोभाल जिन्हें उनके फैंस 'यूके07 राइडर' के नाम से भी जानते हैं, इस समय एक बेहद निजी और कड़वे विवाद में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। अनुराग के एक हालिया वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जिसमें उन्होंने अपने ही परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने बताया है कि उनके मम्मी-पापा और भाई ने उन्हें इतना टॉर्चर किया है जिस वजह से वह सुसाइड की कोशिश भी कर चुके हैं। जैसे ही ये खबर आई थी सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था। हर कोई अपने फेवरेट यूट्यूबर से उनका हाल चाल पूछने लगा था, लेकिन इस बात को 12 घंटे भी नहीं बीते थे कि इस कहानी में अब बड़ा मोड़ आ गया है, उनके सगे भाई 'कलम इंक' ने अनुराग के दावों को झूठा बताते हुए उन पर अपनी पत्नी रितिका के साथ मारपीट करने का आरोप लगा दिया। साथ ही उनकी असलियत बताते हुए चैट भी लीक कर दी है।

ये भी पढ़ें

मम्मी-पापा होंगे मेरी मौत के जिम्मेदार… अनुराग डोभाल ने शेयर किया आखिरी वीडियो, बोले- मैंने सुसाइड…

अनुराग डोभाल की सच्चाई भाई ने की उजागर (Anurag Dobhal Brother kalam Ink leak chat)

पूरे विवाद की शुरुआत अनुराग के शेयर किए गए एक वीडियो से हुई थी, जिसमें वह काफी परेशान नजर आ रहे थे। अनुराग ने दावा किया थी कि उन्होंने अपनी जाति से बाहर जाकर रितिका से शादी की है, इसलिए उनका परिवार उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित (मेंटली टॉर्चर) कर रहा है। अनुराग ने भावुक होते हुए कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें इस हद तक परेशान किया है कि उन्होंने साफ कह दिया- "न हम खुश रहेंगे, न तुझे खुश रहने देंगे।"

भाई कलम इंक ने खोली अनुराग की पोल (Anurag Dobhal controversy)

अनुराग के इन आरोपों के तुरंत बाद उनके भाई कलम इंक ने इंस्टाग्राम पर मोर्चा खोल दिया है। कलम ने अनुराग के वीडियो को महज 'व्यूज और अटेंशन पाने का जरिया' बताया। उन्होंने अपनी स्टोरी पर लिखा, "सब लोग शांत रहो, यह उसका रोज का काम है जो वह सिर्फ व्यूज के लिए करता है। उसने सिर्फ अपनी तरफ की कहानी सुनाई है, सच नहीं बताया।"

चैट के स्क्रीनशॉट किए शेयर (Anurag Dobhal Brother accuses him of hitting wife Ritika)

कलम इंक ने सबसे चौंकाने वाला दावा यह किया कि उसकी पत्नी रितिका, अनुराग को छोड़कर चली गई हैं और इसकी वजह कोई पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि अनुराग की 'हरकतें' हैं। कलम के मुताबिक, अनुराग हर रोज रितिका के साथ मारपीट करता था, जिसके बाद रितिका ने यह कदम उठाया। साथ ही कलम ने यह भी खुलासा किया कि अनुराग ने माता-पिता पर झूठा कानूनी केस किया था और जब वह केस हार गए, तो उन्होंने सहानुभूति बटोरने के लिए यह वीडियो पोस्ट किया।

लीक चैट्स ने बढ़ाई मुश्किलें (Anurag Dobhal News)

विवाद को हवा तब और मिली जब कलम इंक ने अनुराग के कथित व्हाट्सएप चैट्स के स्क्रीनशॉट तक शेयर कर दिए। इन चैट्स में अनुराग किसी को बता रहे हैं कि उनकी रितिका के साथ हाथापाई हुई। मैसेज में लिखा है, "उसने तुम्हारे बारे में कुछ बोला तो मैंने उसे बजा दिया (पीट दिया)। मैं मारना नहीं चाहता था, पर वह बहुत उकसा रही थी। अब वह शांत रहेगी।" हालांकि, इन चैट्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

खुशहाल दिखने वाली जोड़ी का ये हाल?

बता दें कि अनुराग और रितिका की शादी अप्रैल 2025 में हुई थी। इसके कुछ ही महीनों बाद सितंबर में अनुराग ने एक व्लॉग शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी थी कि वह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। उस वक्त दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे। अब अचानक सामने आए इन आरोपों ने फैंस को सन्न कर दिया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर लोग दो खेमों में बंट गए हैं, जहां कुछ अनुराग का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ उनके भाई के दावों को सच मान रहे हैं।

ये भी पढ़ें

मेरे शरीर को पूरा निचोड़ लिया… फिल्म ‘शैतान’ की एक्ट्रेस ने खोला राज, बोलीं- हर रोज कहीं न कहीं…

Published on:
05 Mar 2026 08:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर