मनोरंजन

“तुम सुंदर नहीं हो!” आदित्य चोपड़ा की इस बात ने बदली एक्ट्रेस की दुनिया, जानें कैसे मिला सुपरस्टार के साथ डेब्यू का मौका

Anushka Sharma Birthday Special: अनुष्का शर्मा के लिए बॉलीवुड में सफलता का सफर आसान नहीं था, लेकिन आदित्य चोपड़ा के एक खास बात ने उनकी दुनिया बदल दी और फिर मिला एक सुपरस्टार के साथ डेब्यू का मौका दिया।

2 min read
May 01, 2026
Anushka Sharma Birthday (फोटो सोर्स: X)

Anushka Sharma Birthday Special: कहते हैं ना कि जिंदगी में जो कुछ भी होता है, उसके पीछे कोई-न-कोई वजह होती है। ऐसी ही एक घटना बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ भी हुई, जिसमें कई बार रिजेक्शन झेलने के बाद उन्हें सफलता मिली। बता दें, रिजेक्शन सिर्फ संघर्ष का हिस्सा नहीं, बल्कि कभी-कभी खुशियों का पहलू भी बन सकता है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली HC के फैसले के बाद बेबो ने कही ऐसी बात, बच्चों को उनका हक मिलना चाहिए!

रिजेक्शन मिलने के बाद भी हार नहीं मानी

यूपी के अयोध्या में 1 मई को जन्मी अनुष्का शर्मा ने कभी सोचा भी नहीं था कि वे फिल्मों में कदम रखेंगी। उनका शुरुआती में एक्ट्रेस का झुकाव पत्रकारिता और मॉडलिंग की तरफ ज्यादा था। 15 साल की उम्र में मॉडलिंग की शुरुआत की, लेकिन उसमें भी कई बार रिजेक्शन का झेलना पड़ा। इसके बाद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

इतना ही नहीं, अनुष्का का मकसद कभी फिल्मों में आना नहीं था, बल्कि वे विज्ञापन के लिए ट्राई कर रही थीं। कई ऑडिशन में उन्हें रिजेक्शन मिला, लेकिन उन्होंने कोशिश जारी रखी। जब उन्होंने पहली बार 'रब ने बना दी जोड़ी' के लिए टेस्ट दिया, तब भी वो रिजेक्शन को लेकर परेशान थीं। उन्होंने खुद बताया कि स्क्रीन टेस्ट के लिए बिना मेकअप और बालों को संभाले पहुंची थीं। इसके कुछ दिनों बाद आदित्य चोपड़ा की टीम ने उन्हें कहा तुम सुंदर नहीं हो! फिर भी फाइनल ऑडिशन के लिए बुलाया। उस समय भी अनुष्का को विश्वास नहीं था कि वो चुनिए जाएंगी, लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलटा। आदित्य चोपड़ा को एक नए और अनदेखे चेहरे की तलाश थी और उन्होंने अनुष्का को फिल्म के लिए साइन कर लिया।

ऑडिशन में रिजेक्शन नहीं मिला होता

बता दें, अनुष्का शर्मा ने ये भी माना कि अगर उन्हें विज्ञापन के ऑडिशन में रिजेक्शन नहीं मिला होता, तो शायद उन्हें इतनी बड़ी फिल्म में मौका नहीं मिल पाता। दरअसल, अनुष्का की मेहनत, समर्पण और टैलेंट ने उन्हें आज के समय में फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक बना दिया है। ये कहानी हमें सिखाती है कि रिजेक्शन अपनी जगह एक प्रेरणा बन सकता है, जो सफलता के सफर को मजबूत करता है।

Published on:
01 May 2026 05:00 am
Also Read
View All