मनोरंजन

फैन ने अभिनेत्री अपरा मेहता को सिगरेट से जला दिया, बोलीं- एक ने तो अंगूठी छीनने की भी की कोशिश, सालों बाद किया खुलासा

Apara Mehta Fan Experience: टीवी अभिनेत्री अपरा मेहता ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा लिया है। फैंस की दीवानगी का किस्सा बताते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें एक फोन ने सिगरेट से जला दिया था।
2 min read
Jul 25, 2026
Apara Mehta Recalls Dangerous Fan Craze
अपरा मेहता ने बताया चौंकाने वाला किस्सा (सोर्स- Youtube/ Hauterrfly)

Apara Mehta Fan Experience: टीवी की दुनिया में कुछ ऐसे शो हुए हैं जिन्होंने कलाकारों को घर-घर में पहचान दिलाई। उन्हीं में से एक था 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', जिसने कई कलाकारों को स्टार बना दिया। इस शो में सविता विरानी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अपरा मेहता भी उस दौर की सबसे लोकप्रिय कलाकारों में शामिल थीं। हाल ही में उन्होंने अपने करियर के सबसे हैरान कर देने वाले अनुभव का खुलासा किया, जब एक कार्यक्रम के दौरान फैंस का प्यार उनके लिए डरावना साबित हो गया।

जब अपरा मेहता को देखने उमड़ पड़ा हजारों लोगों का हुजूम

अपरा मेहता ने बताया कि उस समय 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' लोकप्रियता के शिखर पर था। इसी दौरान वह कोलकाता में अपने गुजराती नाटक के कई शो करने पहुंची थीं। ऑडिटोरियम पूरी तरह खचाखच भरा हुआ था और जैसे ही उन्होंने एंट्री की, दर्शकों का उत्साह बेकाबू हो गया। अभिनेत्री के मुताबिक, लोगों ने उनका स्वागत इतने जोश से किया कि कुछ ही पलों में माहौल नियंत्रण से बाहर हो गया। आयोजकों को उन्हें भीड़ से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हीरे की अंगूठी छीनने की कोशिश, सिगरेट से भी झुलसीं

अपरा मेहता ने बताया कि जब वह मंच पर मौजूद लोगों से हाथ मिला रही थीं, तभी कुछ लोग उनकी उंगली से हीरे की अंगूठी निकालने की कोशिश करने लगे। इसी अफरा-तफरी में किसी की जलती हुई सिगरेट उनके शरीर से छू गई, जिससे वह झुलस गईं।

उन्होंने कहा कि मंच पर इतनी भीड़ इकट्ठा हो गई थी कि पूरा पोडियम हिलने लगा। हालात ऐसे बन गए थे कि सुरक्षा के लिहाज से उन्हें तुरंत वहां से नीचे उतारना पड़ा।

भीड़ ने चारों तरफ से घेर लिया था

अभिनेत्री ने बताया कि मंच से नीचे उतरने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हुई। चारों ओर से लोगों ने उन्हें घेर लिया और हर कोई उनसे मिलने या उन्हें छूने की कोशिश कर रहा था। उस समय उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इस स्थिति से कैसे निकला जाए। हालांकि उन्होंने संयम बनाए रखा और किसी तरह कार्यक्रम पूरा किया।

'सविता विरानी' ने बनाया था घर-घर का चेहरा

अपरा मेहता ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में सविता विरानी, यानी मिहिर विरानी की मां और तुलसी की सास का किरदार निभाया था। उनका यह रोल भारतीय टेलीविजन के सबसे यादगार किरदारों में गिना जाता है। यही वजह रही कि दर्शकों का उनसे भावनात्मक जुड़ाव इतना गहरा हो गया था कि जहां भी वह जातीं, उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ती थी।

ये शो लगातार कई सालों तक प्रसारित हुआ और भारतीय टेलीविजन के इतिहास में सबसे सफल धारावाहिकों में शामिल रहा। अब इसका नया संस्करण भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

चार दशक से ज्यादा लंबा रहा करियर

अपरा मेहता का अभिनय सफर चार दशक से अधिक समय का रहा है। उन्होंने टेलीविजन, गुजराती थिएटर और हिंदी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है। 'एक महल हो सपनों का', 'सात फेरे', 'हमारी देवरानी', 'जमाई राजा', 'अनुपमा' और कई अन्य लोकप्रिय धारावाहिकों में भी उनके अभिनय को खूब सराहा गया। इसके अलावा वह 'देवदास', 'चोरी चोरी चुपके चुपके' और 'तीस मार खान' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Updated on:
25 Jul 2026 11:55 am
Published on:
25 Jul 2026 11:33 am
Also Read
View All
28वीं मंजिल से गिरकर रियलिटी स्टार की हुई मौत, याकिर लेवी ने दोस्तों को भेजा था आखिरी मैसेज- ‘मैं आ रहा हूं’

छात्रों का हौसला देख भावुक हुईं दिग्गज अभिनेत्री अपर्णा सेन, बोलीं- ‘इन बच्चों से लोकतंत्र का असली मतलब सीखिए’

‘सलमान खान डर गया’, अभिनेता के नए पोस्ट से मची हलचल; छात्रों के आंदोलन के बीच फैंस बोले- ‘शेर कभी नहीं डरता’

‘तीन रातों से सोया नहीं, सिर्फ रोया हूं’, जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज पर भावुक हुए शेखर सुमन

‘अब कोर्ट में मिलते हैं’, तनिष्क बागची पर अमाल मलिक का बड़ा हमला, ‘मी टू’ और शादी के वादे को लेकर लगाए गंभीर आरोप