मनोरंजन

83 प्रीमियर की रात रणवीर सिंह और क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव के बीच का ऑकवर्ड मूवमेंट हुआ कैमरे में कैद

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 83 के प्रमोशन में जी जान से जुटे हुए हैं. कई दिनों से इस फिल्म के प्रमोशन में उन्होंने जान फूंक दी है। बुधवार को मुंबई में इस फिल्म का प्रीमियर रखा गया। जहां रणवीर सिंह हमेशा की तरह काफी उत्साहित और ऊर्जावान दिखे, वहीं उनके और क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव के बीच एक ऑकवर्ड मूवमेंट कैमरे में कैद हो गया, जब उन्होंने रेड कार्पेट पर एक-दूसरे को बधाई दी।
2 min read
• •
Updated: 23 Dec 2021, 10:39 AM IST
83 प्रीमियर की रात रणवीर सिंह और क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव के बीच का ऑकवर्ड मूवमेंट हुआ कैमरे में कैद
83 प्रीमियर की रात रणवीर सिंह और क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव के बीच का ऑकवर्ड मूवमेंट हुआ कैमरे में कैद

मुंबई में कई महीनों बाद हुए किसी फिल्म के रेड कार्पेट प्रीमियर पर सितारों का मेला देर शाम तक लगा रहा। कोरोना संक्रमण काल के बाद ये पहला मौका रहा जब किसी फिल्म की रिलीज से पहले सितारों ने एक साथ कोई फिल्म देखी और उनके आने का जश्न भी खूब जमकर मनाया गया। फिल्म ‘83’ के इस प्रीमियर ने मुंबई की फिल्मनगरी की छवि एक बार फिर से चमका दी है।

रणवीर सिंह प्रीमियर पर अपने अलग ही अतरंगी अंदाज में दिखे। सफेद सूट में वह बिल्कुल अलग ही दिख रहे। मौके पर मौजूद फोटोग्राफर्स और मीडिया को रणवीर ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया और फिल्म ‘83’ के निर्देशक कबीर खान के साथ खड़े होकर देर तक फोटो खिंचवाईं। फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव का किरदार किया है और फिल्म के जितने भी शो इसकी रिलीज से पहले अब तक हुए हैं सबमें लोगों ने उनकी अदाकारी की जमकर तारीफें की हैं।

कपिल देव इस मौके पर काफी खुश नजर आए औऱ उन्होंने रणवीर को बाहों में भरकर खूब फोटो खिंचवाई। फिल्म की पूरी टीम भी इस मौके पर काफ प्रफुल्लित नजर आई। सबने मिलकर फोटोग्राफर्स के सामने खूब पोज भी बनाए।

यह भी पढ़े - इस मशहूर सिंगर ने बॉबी देओल की शादी में गाया था गाना, मिले थे मात्र 150 रुपये

तस्वीर तब पूरी हो गई जब ऑन स्क्रीन कपिल देव से मिले रीयल लाइफ कपिल देव। जी हां.... 83 के प्रीमियर में कपिल देव और रणवीर सिंह दोनों ही जोशीले अंदाज में मिले। रणवीर ने कपिल देव को जब प्रीमियर में देखा तो वो भावुक हो गए और उन्हें प्रीमियर में आने के लिए बहुत ही धन्यवाद किया। और जब दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया, तभी रणवीर ने कपिल देव को गाल पर किस किया, जिसे कैमरे में कैद किया गया। मगर कैमरे ये पल एक ऐसे ऐंगल से लिया गया जिसमें तस्वीर ने एक ऑक्वर्ड मोंमेट क्रियेट कर दिया और यह तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई।

आपको बता दें, फिल्म 83 में रणवीर सिंह दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं जबकि दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देव बनी हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़े - 2021 में गूगल पर सबसे ज्यादा भारतीयों ने सर्च की ये 10 फिल्में

Published on:
Also Read
View All
किसी के घर से आई बदबू तो किसी ने नहीं उठाया फोन, जब अपने ही घर में मृत पाए गए बॉलीवुड के ये सितारे

सीढ़ियों पर बैठे दिखे नानी, दिल्ली में गुपचुप चल रही थी ‘ब्लडी रोमियो’ की शूटिंग, वीडियो वायरल

EXCLUSIVE: ‘तिग्मांशु धूलिया मेरे गुरु हैं’, एशा देओल संग पहली बार स्क्रीन की शेयर, ‘प्रताप’ में अपनी भूमिका पर अमित साध ने की बात

‘रोज इडली-सांभर खाकर मर जाओगी’, प्रकाश राज से शादी की बात सुन ऐसा था पोनी वर्मा की पंजाबी फैमिली का रिएक्शन

प्यार का इजहार करना पड़ा भारी? समरीन कौर ने ट्रोलर्स के दोहरे रवैये पर उठाए सवाल, क्रिकेटर अर्शदीप ने बढ़ाया हौसला