मनोरंजन

आम्रपाली की लाइफ में हुई नए प्यार की एंट्री, खुद किया कंफर्म, अब नरहुआ का क्या होगा?

Amrapali Dubey Love : जब भी आम्रपाली दुबे का नाम आता है, तो जहन में निरहुआ का नाम अपने आप ही चला आता है। लेकिन अब एक्ट्रेस ने निरहुआ को छोड़कर किसी और से दिल लगा लिया है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक पोस्ट के जरिए किया है। उन्होंने खुद इस राज से पर्दा उठाया है कि वो रिलेशनशिप में हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2023, 5:25 PM IST
bhojpuri_actress_amrapali_dubey_in_relationship_with_someone_secret_love_affair_nirhua_broken_heart.jpg

भोजपुर क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। उनके और दिनेश लाल यादव (Nirahua) के इश्क के चर्चे अक्सर ही भोजीवुड गलियारों की सुर्खियों में बने रहते हैं। दरअसल, दोनों की दोस्ती ही इतनी मजबूत है कि इनके रिलेशन की चर्चाएं होती रहती हैं। आलम ये है कि जब भी आम्रपाली का नाम आता है, तो जहन में निरहुआ का नाम अपने आप ही चला आता है। लेकिन अब लगता है कि एक्ट्रेस (Amrapali Love Life) ने निरहुआ को छोड़कर किसी और से दिल लगा लिया है। अब वे किसी और के प्यार की गिरफ्त में हैं। इस बात का खुलासा खुद आम्रपाली ने किया है।


जाहिर है कि आम्रपाली और निहुआ ने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी को रील ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी फैंस भर-भरकर प्यार देते हैं। हालांकि अपने रिश्ते पर दोनों ने आजतक कोई बात नहीं की। बस दोनों ने खुद को एक दूसरे का अच्छा दोस्त ही बताया है। अब पहली बार आम्रपाली दुबे ने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने खुद इस राज से पर्दा उठाया है कि वो रिलेशनशिप में हैं। वो भी एक पोस्ट के जरिए।

यह भी पढ़े - भोजुपरी फिल्मों की हाई पेडेड एक्ट्रेस हैं आम्रपाली, जीती हैं लग्जरी लाइफ


दरअसल, आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। वीडियो में एक्ट्रेस पर्पल गाउन दिखी हैं। जिसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने बताया कि वो खुद की फेवरेट हैं। आम्रपाली ने वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन भी लिखा है, 'जब आप अपने आपसे प्यार करते हो तो आपको किसी के सत्यापन की जरूरत नहीं होती है।' अपनी लेटेस्ट पोस्ट में एक्ट्रेस बेहद ही प्यारी लग रही हैं। उनकी इस पोस्ट को अब तक ढेरों लाइक्स मिल चुके हैं।


आम्रपाली की लव लाइफ की बात की जाए तो फिलहाल वह 36 की उम्र में कुंवारी हैं। उन्होंने अब तक शादी नहीं की है लेकिन शादीशुदा निरहुआ से अफेयर की खूब चर्चा बटोरी है। दोनों ने ढेरों फिल्मों में काम किया है। ऐसे में अगर इनके वर्कफ्रंट की बात की जाए तो इस जोड़ी की ढेरों फिल्में पाइपलाइन है।

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’