मनोरंजन

लेडी पठान बन मोनालिसा ने किया जबर डांस, कातिल मूव्स देख इंटरनेट पर मच गया बवाल!

Monalisa Killer Dance on Jhoome Jo Pathaan : भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने हाल ही में शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' के गाने पर किलर डांस मूव्स दिखाए हैं। मोनालिसा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर फैंस उन्हें लेडी पठान कह रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Jan 2023, 2:27 PM IST
bhojpuri_actress_monalisa_hot_and_killer_dancing_moves_on_jhoome_jo_pathaan_song_video_goes_viral.jpg
Monalisa Killer Dance on Jhoome Jo Pathaan

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' (Pathaan) के रिलीज होने में कुछ ही दिन बचे हैं। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, उसके बाद से ही लोगों में इसे लेकर बज बना हुआ है। हालांकि ये बज सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों तक में है। यहां पठान की एडवांस बुकिंग छप्परफाड़ हो रही है। इस बीच अब भोजपुरी इंडस्ट्री में भी किंग खान का जलवा दिखाई दे रहा है। हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) ने पठान के गाने पर जबरदस्त डांस किया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग उनके किलर मूव्स को देखकर बैचेन हो रहे हैं।

जाहिर है कि कुछ दिनों पहले ही 'पठान' का गाना 'झूमे जो पठान' (Jhoome Jo Pathaan) रिलीज हुआ था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब मोनालिसा ठहरीं किंग खान की जबरा फैन। ऐसे में उन्होंने इस गाने पर डांस कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। उनकी कातिल अदाएं देख दीपिका पादुकोण का चार्म भी फेल होता नजर आ रहा है। मोनालिसा गाने पर एक से बढ़कर एक किलर मूव्स करते दिखाई दे रही हैं।

वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोनालिसा ने डेनिम शॉर्ट्स पहने हुए हैं। इन कपड़ों में उन्होंने एक शानदार बैली डांस किया और पठान का सिग्नेचर स्टेप भी कॉपी किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, मैं बहुत बेसब्री से पठान का इंतजार कर रही हूं, मैं अपने जज्बात कंट्रोल नहीं कर पा रही हूं...मुझे फिल्म का गाना, फिल्म का ट्रेलर बेहद पसंद आया है। पठान फीवर...!

बता दें कि मोनालिसा ने अपने डांस का वीडियो कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। वीडियो को महज एक घंटे में 34 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं वीडियो को देखने के बाद कोई लिख रहा है, लेडी पठान... तो कोई मोनालिसा के डांस की तारीफ करता नजर आ रहा है। मोनालिसा के साथ-साथ भोजपुरी जगत के कई सितारे शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’