मनोरंजन

अजय देवगन के कारण नाटू-नाटू ने जीता ऑस्कर अवॉर्ड, एक्टर ने किया चैंकाने वाला खुलासा

Ajay Devgn on Naatu Naatu : अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'भोला' रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बीच एक्टर फिल्म की प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि आरआरआर के गाने 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर अवॉर्ड उनकी वजह से मिला है।
2 min read
• •
Updated: 25 Mar 2023, 12:09 PM IST
bholaa_actor_ajay_devgan_told_on_the_kapil_sharma_show_that_naatu_naatu_won_oscar_2023_award_because_of_him.png

साउथ के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) का शानदार रिलीज को आज एक साल पूरा हो चुका है। फिल्म ने रिलीज के बाद से ही पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर दिया है। कुछ दिन पहले ही 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' (Naatu Naatu) ने ऑस्कर अवॉर्ड 2023 जीता है। फिल्म में अजय देवगन ने भी छोटा लेकिन अहम किरदार निभाया था। अब एक्टर का कहना है कि उनकी वजह से ही नाटू-नाटू गाने को ऑस्कर अवाॅर्ड मिल पाया है।

बता दें कि अजय देवगन पिछले काफी समय से अपनी फिल्म 'भोला' (Bholaa) की प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। हाल ही में वह फिल्म की टीम तब्बू और दीपक डोबरियाल के साथ अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचे। शो में बातचीत के दौरान एक्टर ने 'नाटू-नाटू' को मिले ऑस्कर अवॉर्ड पर भी अपना रिएक्शन दिया।

शो के दौरान कपिल शर्मा ने अजय देवगन को ऑस्कर जीतने पर बधाई दी। जिसके बाद एक्टर ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, 'आरआरआर ने मेरी वजह से ऑस्कर जीता।' इसपर कपिल ने पूछा कि कैसे तो अजय ने जवाब दिया, 'अगर मैंने उस गाने में डांस किया होता तो वह यह कह रहे थे कि वह इतने घटिया डांसर है कि अगर उन्होंने गाने में डांस किया होता तो वह कभी नहीं जीत पाता।'

एक्टर के इस मजेदार जवाब की उनके फैंस भी प्रशंसा कर रहे हैं। गौरतलब है कि 'नाटू-नाटू' में राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) ने डांस किया था। वहीं नए प्रोमो में कपिल शर्मा और अजय देवगन की मस्ती भी दिखाई गई। वहीं अजय और तब्बू की फिल्म की बात करें तो 'भोला' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म को खुद अजय देवगन ने डायरेक्ट किया है।

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’