अजय देवगन ने खुद भोला की कहानी बताते हुए कहा है कि 'इसमें एक रात की कहानी है कि कैसे एक साधारण इंसान अपने जुनून में दुश्मनों की भीड़ के छक्के छुड़ा देता है।' वहीं ओरिजिनल फिल्म 'कैथी' की बात करें तो एक पूर्व अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जेल से छूटने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने का फैसला करता है। लेकिन इसी बीच पुलिस और ड्रग माफिया से उसका आमने-सामने हो जाता है।