बता दें कि नवरात्रि के इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने फैंस के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। जिसके मुताबिक, एक्ट्रेस जल्द ही कन्नड़ सुपरस्टार ध्रुव सरजा (Dhruva Sarja) की अपकमिंग फिल्म 'केडी द डेविल' (KD The Devil) में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से अदाकारा शिल्पा शेट्टी का फर्स्ट लुक भी मेकर्स ने जारी कर दिया है। ये एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसमें शिल्पा अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।