बाॅलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' (Mrs Chatterjee Vs Norway) पिछले सप्ताह रिलीज हो चुकी है। जैसा की फिल्म से उम्मीद की जा रही थी वैसा रिस्पांस फिलहाल दर्शकों से नहीं मिल पाया है। हालांकि रिलीज से पहले समीक्षकों ने रानी की फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' (Mrs Chatterjee Vs Norway Box Office) की काफी तारीफ की थी लेकिन लिमिटेड स्क्रीन पर रिलीज़ होने के बाद भी इसे उम्मीद के मुताबिक, दर्शक नहीं मिल पाए। आलम ये है कि फिल्म ने पांच दिनों में 9 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छुआ है।