बाॅलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) बीते दिनों मंगलवार को ही 45 साल की हुई हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस माता रानी के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने असम के कामाख्या देवी (Kamakhya Temple) के मंदिर पहुंची। जाहिर है कि एक्ट्रेस की हाल ही में फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' (Mrs Chatterjee vs Norway) रिलीज हुई है। यह फिल्म रिलीज के बाद से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जिसे दर्शकों का भी ठीक ठाक रिस्पांस मिल रहा है। ऐसे में देवी कामाख्या के दर्शन करने पहुंची रानी मुखर्जी ने कहा कि यह जरूरी है कि अपने सबसे खास दिनों में किसी के सबसे करीब होना चाहिए।