
Bigg Boss 20 vs Rise and Fall 2: एक शो में घर के अंदर रिश्ते बन रहे हैं, दोस्तियां टूट रही हैं और नॉमिनेशन के बीच समीकरण बदल रहे हैं। दूसरे शो में सवाल यह है कि सत्ता किसके हाथ में रहेगी और कौन कब रूलर से वर्कर बन जाएगा। यही फर्क ‘Bigg Boss 20’ और ‘Rise and Fall Season 2’ को दिलचस्प बनाता है।
भारत में रियलिटी शोज की दुनिया काफी समय से दर्शकों को बांधे हुए है, लेकिन अब इसके फॉर्मेट में बदलाव साफ दिखाई दे रहा है। एक तरफ टीवी का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 20’ है, जहां एक घर में रहने वाले कंटेस्टेंट्स के रिश्ते, लड़ाई-झगड़े और टास्क कहानी को आगे बढ़ाते हैं। दूसरी तरफ स्ट्रीमिंग शो ‘राइज एंड फॉल 2’ है, जिसमें सत्ता, रणनीति और बदलते समीकरण गेम का हिस्सा हैं।
दोनों शो एक ही समय में चर्चा में हैं, लेकिन इनका फॉर्मेट एक-दूसरे से काफी अलग है। आइए 5 पॉइंट्स में समझते हैं कि दोनों शोज में क्या फर्क है।
‘Bigg Boss 20’ में कंटेस्टेंट्स लंबे समय तक एक ही घर में साथ रहते हैं। ऐसे में दोस्ती, नाराजगी, बहस और आपसी रिश्ते शो की कहानी का अहम हिस्सा बन जाते हैं। टास्क और नॉमिनेशन के दौरान भी इन रिश्तों का असर देखने को मिलता है।
वहीं ‘Rise and Fall 2’ में गेम का फोकस रणनीति और सत्ता पर ज्यादा है। यहां कंटेस्टेंट्स रुलर्स और वर्कर्स में बंटे हुए हैं। गेम के दौरान उनकी स्थिति बदल सकती है और सत्ता अपने पास बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है।
‘Bigg Boss 20’ का गेम एक घर के अंदर चलता है। राशन से लेकर घरेलू काम, टास्क, नॉमिनेशन और रोजमर्रा की छोटी-बड़ी बातों से शो में ड्रामा बढ़ता है जो दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ता है।
‘राइज एंड फॉल 2’ में कहानी का ढांचा अलग है। यहां पेंटहाउस और बेसमेंट के जरिए कंटेस्टेंट्स के बीच पावर का फर्क दिखाया गया है। शुरुआत में दर्शकों के वोट और ऑक्शन वैल्यू के आधार पर कंटेस्टेंट्स की स्थिति तय होती है। इसके बाद गेम के साथ उनकी पोजिशन बदलती रहती है।
दोनों शोज के होस्ट भी अपने-अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं। ‘बिग बॉस 20’ को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। वह लंबे समय से इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं और वीकेंड एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी बातचीत शो की पहचान बन चुकी है।
दूसरी ओर ‘Rise and Fall 2’ की मेजबानी वीरेंद्र सहवाग कर रहे हैं। क्रिकेट से टीवी रियलिटी की दुनिया में उनका यह अलग तरह का कदम है। सहवाग ने बातचीत में बताया है कि मेकर्स ने उन्हें अपने स्वाभाविक अंदाज में शो होस्ट करने की आजादी दी।
‘बिग बॉस 20’ पारंपरिक टीवी रियलिटी शो के फॉर्मेट में आता है, जबकि ‘राइज एंड फॉल 2’ स्ट्रीमिंग ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ‘Rise and Fall 2’ 26 सितंबर से Prime Video और MX Player पर स्ट्रीम हो रहा है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से टीवी पर प्रसारित होने से पहले OTT पर स्ट्रीम होता है।
टीवी रियलिटी शोज की अपनी रोजाना देखने वाली ऑडियंस है। वहीं स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर दर्शक अपनी सुविधा के हिसाब से एपिसोड देख सकते हैं। यही वजह है कि दोनों शोज की प्रस्तुति और दर्शकों तक पहुंचने का तरीका भी अलग है।
‘Rise and Fall 2’ में टीवी, फिल्म, सोशल मीडिया और पब्लिक लाइफ से जुड़े 15 कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। इनमें स्वरा भास्कर, प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल और शहजाद पूनावाला जैसे नाम हैं।
‘Bigg Boss 20’ में भी अलग-अलग बैकग्राउंड से आए कंटेस्टेंट्स हैं। यहां उनकी निजी जिंदगी, पुराने रिश्ते और घर के अंदर बनने-बिगड़ने वाले समीकरण अक्सर चर्चा में रहते हैं। काजी तौकीर, कनिका मान और आम्रपाली दुबे समेत कई कंटेस्टेंट्स के बीच बहस और भावनात्मक बातचीत शो का हिस्सा रही है।
‘Bigg Boss 20’ और ‘Rise and Fall 2’ दोनों ही रियलिटी शो हैं, लेकिन दर्शकों को जोड़ने का उनका तरीका अलग है। ‘Bigg Boss’ में जहां रिश्ते और साथ रहने से पैदा होने वाला ड्रामा अहम है, वहीं ‘Rise and Fall’ में सत्ता और रणनीति गेम को आगे बढ़ाती है।
इन दोनों शोज को साथ देखने पर एक बात साफ नजर आती है कि रियलिटी एंटरटेनमेंट अब सिर्फ एक ही फॉर्मेट तक सीमित नहीं है। टीवी पर लंबे समय से चले आ रहे घर वाले फॉर्मेट के साथ अब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ऐसे गेम लेकर आ रहे हैं, जहां पावर, रणनीति और गेमप्ले कहानी का बड़ा हिस्सा बन रहे हैं। इनमें 'राइज एंड फॉल', 'द ट्रेटर्स', 'लॉकअप', 'पति-पत्नी और पंगा' और 'अलाइंस' जैसे शोज हैं, यूजर्स जिनको जिनको देखना पसंद कर रहे हैं।