मनोरंजन

‘आंसू गैस कम पड़ गई क्या?’ बिहारी Gen Z की बात सुन हंस पड़ीं फलक नाज, बोलीं- ‘दिल जीत लिया यार’

Gen Z funny moment: बिहारी Gen Z की मासूम और दिल छू लेने वाली बात सुन फलक नाज भी अपनी हंसी रोक नहीं पाईं। जब बिहारी Gen Z ने कहा, 'आंसू गैस कम पड़ गई क्या सर ?' जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है
2 min read
Jul 23, 2026
'आंसू गैस कम पड़ गई क्या?' बिहारी Gen Z की बात सुन हंस पड़ीं फलक नाज, बोलीं- 'दिल जीत लिया यार'
Falak Naaz reaction (Instagram: falaqnaazz)

CJP protest : सोशल मीडिया पर इन दिनों CJP से जुड़े छात्र प्रदर्शन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस बार चर्चा प्रदर्शन और राजनीतिक बहस की नहीं, बल्कि एक मजेदार कमेंट की है, जिसने इंटरनेट यूजर्स को हंसने पर मजबूर कर दिया। बता दें, टीवी एक्ट्रेस फलक नाज ने भी इस वायरल क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "बिहारी Gen Z ने दिल जीत लिया।"

Bihari Gen Z तुम लोगों ने तो दिल ही जीत लिया यार

आप वायरल वीडियो में देख सकते है कि कुछ युवक मजाकिया अंदाज में प्रदर्शन की व्यवस्थाओं पर कमेंट करते नजर आते है, जिसमें वो कहते है कि, "भाई साहब, Tear Gas की व्यवस्था नहीं है, पानी और वॉटर कैनन की भी सही व्यवस्था नहीं है।" इसके बाद गर्मी का जिक्र करते हुए उसकी बात सुन आसपास मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगते हैं। वीडियो का उद्देश्य माहौल को हल्का बनाना था और इसी वजह से ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है।

इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए फलक नाज ने भी हंसते हुए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि एक तरफ Gen Z है और दूसरी तरफ बिहारी Gen Z, जो हर स्थिति में हासना नहीं भूलते। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "Salute to Gen Z and Bihari Gen Z तुम लोगों ने तो दिल ही जीत लिया यार।" फलक की ये प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

लोगों ने बिहारी युवाओं के हाजिरजवाबी अंदाज की तारीफ की

वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी जमकर कमेंट किए। कई लोगों ने इसे तनावपूर्ण माहौल के बीच हल्का-फुल्का पल बताया। कुछ यूजर्स ने लिखा कि कठिन परिस्थितियों में भी हास्य बनाए रखना युवाओं की सबसे बड़ी ताकत है। तो वहीं कुछ लोगों ने बिहारी युवाओं के हाजिरजवाबी अंदाज की तारीफ करते हुए कहा कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर हमेशा अलग होता है।

हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ये भी कहा कि वायरल वीडियो को केवल मनोरंजन के नजरिए से देखा जाना चाहिए और इसे किसी राजनीतिक बयान के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए। इंटरनेट पर ऐसे वीडियो अक्सर अलग-अलग संदर्भों में वायरल हो जाते हैं। फिलहाल फलक नाज की यह पोस्ट और वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Updated on:
23 Jul 2026 04:50 pm
Published on:
23 Jul 2026 04:45 pm