
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की मच अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म का दूसरा गाना 'बिल्ली बिल्ली' का टीजर आउट कर दिया गया है। जबकि पूरा गाना कल यानी 2 मार्च, 2023 को रिलीज किया जाएगा। टीजर की बात करें तो 17 सेकेंड के इस टीजर में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े पंजाबी डांस का तड़का लगाती दिखाई दे रही हैं। जबकि बैकग्राउंड में सभी ने कैट मास्क लगा रखा है। वहीं टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ा दिया है।
बता दें कि गाने के टीजर में एक ओर जहां सलमान खान सूट-बूट में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पूजा हेगड़े पिंक कलर के शरारा में कहर ढाती दिख रही हैं। जाहिर है कि इससे पहले सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' का पहला गाना 'नय्यो लगदा' (Naiyo Lagda) रिलीज हुआ था। इस गाने ने रिलीज होते ही धूम मचा दी थी। फैंस ने सॉन्ग को काफी प्यार दिया था। वहीं अब सलमान खान और पूजा हेगड़े की जोड़ी फिल्म का नया गाना 'बिल्ली बिल्ली' लेकर आ रही है। 'बिल्ली बिल्ली' फुल सॉन्ग 2 मार्च को रिलीज होगा।
यह भी पढ़े - 'किसी का भाई किसी की जान' की स्टार कास्ट पर बिल्ली सॉन्ग का चढ़ा खुमार, इस तरह किया प्रमोट
सबसे पहले सलमान खान ने अपने सॉन्ग 'बिल्ली बिल्ली' का ऐलान करने के साथ बिल्ली की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा था। बता दें कि 'किसी का भाई किसी की जान' का ये आने वाला गाना एक पार्टी सॉन्ग बताया जा रहा है, जिसे सिंगर सुखबीर ने अपनी जादुई आवाज में गाया है। इस तरह से 'किसी का भाई किसी की जान' की स्टार कास्ट पर बिल्ली बिल्ली सॉन्ग क्रेज चढ़ा हुआ था।
यह भी पढ़े - गदर 2 में हुई सनी देओल की बहू की एंट्री, इस एक्ट्रेस संग इश्क फरमाएंगे तारा और सकीना के बेटे