मनोरंजन

पाकिस्तान को हराने के बाद सोशल मीडिया पर जश्न: भारत की जीत पर बॉलीवुड सितारों के आए रिएक्शंस

Bollywood Celebs Reaction: पाकिस्तान मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रन से जीत दर्ज की। ICC Men's T20 World Cup 2026 के इस बड़े मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा। 10 ओवर के बाद ही मुकाबला एकतरफा नजर आने लगा और आखिरकार भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।

2 min read
Feb 16, 2026
भारत की जीत पर बॉलीवुड सितारों के रिएक्शंस। (फोटो सोर्स: @BCCI-X account)

Bollywood Celebs Reaction: भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस की धड़कनें भी बढ़ा देता है, लेकिन इस बार मैच को अजय देवगन के शब्दों में कहें तो यह किसी “केकवॉक” जैसा रहा।

मैच के बाद फैंस ने ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की। इसी कड़ी में बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दी।

ये भी पढ़ें

HC सुनवाई में Rajpal Yadav को मिलेगी जमानत या फिर कटेंगी रातें जेल में? जानें क्या होगा फैसला

अजय देवगन का पोस्ट

अजय देवगन ने X पर लिखा, 'ये शानदार टीम जीत को बहुत आसान बना देती है। क्या कमाल का खेल दिखाया है!'

अर्जुन रामपाल ने दी बधाई

अर्जुन रामपाल ने लिखा, 'शानदार जीत। सुपर 8 में पहुंचने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन। बधाई हो मेन इन ब्लू, हम आपसे प्यार करते हैं। खास तौर पर ईशान किशन को बधाई।'

मामूट्टी बोले- गर्व का पल

साउथ सुपरस्टार मामूट्टी ने X पर लिखा, 'आईसीसी मेन्स  में पाकिस्तान पर जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई। देश के लिए गर्व का पल।'

अनुपम खेर का भावुक संदेश

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने महाशिवरात्रि के मौके पर लिखा, 'हर हर महादेव! जय भोलेनाथ।'

अनिल कपूर और खुशबू सुंदर ने जताई खुशी

अनिल कपूर ने टीम इंडिया की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'और ऐसे जीता जाता है। सुपर प्राउडइंडियन क्रिकेट टीम।'

वहीं खुशबू सुंदर ने पोस्ट किया, 'हम जीत गए! India हमेशा टॉप पर।'

विवेक ओबेरॉय ने की खिलाड़ियों की तारीफ

विवेक ओबरॉय ने ट्वीट किया, 'ये मौका भी गया। ईशान किशन की 40 गेंदों पर 77 रन की शानदार पारी और शुरुआत में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की बेहतरीन विकेटों ने मैच पलट दिया। पूरे मैच के दौरान मैं इतनी जोर से चिल्लाया कि अब मेरे कान बज रहे हैं! हमारी मेन इन ब्लू को और ताकत मिले।'

भारत की इस बड़ी जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। क्रिकेट फैंस से लेकर फिल्मी सितारों तक, हर कोई टीम इंडिया की इस दमदार जीत पर गर्व महसूस कर रहा है।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK जीत के बाद, एल्विश यादव और रिंकू सिंह का कॉल वायरल इंटरनेट पर लगाई आग

Updated on:
16 Feb 2026 03:57 pm
Published on:
16 Feb 2026 03:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर