मनोरंजन

‘मेरे बच्चों का ब्रेनवॉश किया जा रहा है’ मदर्स डे पर सेलिना जेटली ने लिखा इमोशनल नोट, वायरल

Celina Jaitly pens emotional note: मदर्स डे के मौके पर सेलिना जेटली ने एक बेहद इमोशनल नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके बच्चों का ब्रेनवॉश किया जा रहा है। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

2 min read
May 10, 2026
सेलिना जेटली(फोटो सोर्स: IMDb)

Celina Jaitly pens emotional note: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली के लाइफ में इस समय जो तूफान आया है, उसकी कल्पना करना भी दिल को दुखाती है। मदर्स डे पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा दर्दभरा नोट शेयर किया जिसे पढ़कर आंखें नम हो जाएंगी हैं। उन्होंने बताया कि वो अपने ही बच्चों से मिलने को तरस रही हैं और उनका ये मदर्स डे उनके दिवंगत बेटे की कब्र के पास रोते हुए बीता।

ये भी पढ़ें

क्या अंशुल कंबोज ने की थी CM विजय थलापति के शपथ समारोह में एंट्री? पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस

पिता उन्हें अपनी मां और धर्म के खिलाफ प्रभावित कर रहे हैं

सेलिना जेटली ने बताया कि जिस दिन उन्होंने अपनी इज्जत, अपने बच्चों और भाई की रक्षा के लिए ऑस्ट्रिया छोड़ा, उसी दिन से उनके बच्चे उनसे दूर हो गए। उन्होंने कहा कि पड़ोसियों की मदद से चुपचाप उस सिस्टमैटिक जुल्म, अकेलेपन, भावनात्मक शोषण और डर से निकलना पड़ा जो वो सालों से झेल रही थीं।

साथ ही उन्होंने ये बताया कि भारत में कानूनी कार्रवाई करने और मध्य-पूर्व में हिरासत में लिए गए अपने भाई के लिए मदद मांगने के बाद उनके बच्चों को उनसे बात करने से रोक दिया गया। सेलिना ने बताया कि ऑस्ट्रियन फैमिली कोर्ट के जॉइंट कस्टडी के आदेश के बाद उन्हें अपने तीन बच्चों से बात करने की इजाजत नहीं है। उनका आरोप है कि बच्चों को किसी अनजान जगह ले जाया गया है और उनके पिता उन्हें अपनी मां और धर्म के खिलाफ प्रभावित कर रहे हैं।

वो मेरा गुजरा हुआ फरिश्ता, शमशेर था

सेलिना ने बेहद इमोशनल होकर लिखा कि जब ऑस्ट्रिया में तलाक की सुनवाई के दौरान वो अपने ही घर के बाहर खड़ी थीं तो भीतर से टूट गईं। वो घर जो उन्होंने 2004 में अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा था। साथ ही, सेलिना ने जो सबसे दर्दनाक बात लिखी वो ये थी कि उनका मदर्स डे उनके दिवंगत बेटे शमशेर की कब्र के पास रोते, प्रार्थना करते और हिम्मत जुटाते हुए बीता।

उन्होंने कहा कि कोर्ट में वादा करने के बावजूद बच्चों को वापस नहीं लाया गया, "जो इकलौता बच्चा मुझे मिला वो मेरा गुजरा हुआ फरिश्ता, शमशेर था।" शमशेर की दिल की बीमारी की वजह से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उन्होंने आगे अपने पोस्ट में लिखा,"मैं मां महाललिता अंबिका, मां काली और मां दुर्गा की बेटी हूं। अब मैं अपने बच्चों, इज्जत और इंसाफ के लिए लड़ने भारत लौट रही हूं।"

15 साल की शादी में उनकी शादी से पहले

सेलिना ने आगे बताया कि 15 साल की शादी में उनकी शादी से पहले की संपत्ति, उनकी आजादी और सम्मान सब कुछ छिन गया। उन्होंने बार-बार आपसी सहमति से अलग होने की कोशिश की लेकिन हर बार धमकियों और जबरदस्ती का सामना करना पड़ा। उन्होंने लिखा कि हमेशा सिर्फ अपने बच्चे मांगे और जो कुछ शादी में दिया। दरअसल, नवंबर 2025 में सेलिना ने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा, क्रूरता और हेरफेर के आरोप में मुंबई के अंधेरी कोर्ट में केस दर्ज कराया। 50 करोड़ मुआवजें की मांग भी की गई। मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच में सहयोग न करने पर पीटर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया।

Published on:
10 May 2026 07:16 pm
Also Read
View All