मनोरंजन

जानिए क्या करता है ‘Action’ के ‘School Time Shoes’ के एड में नजर आने वाला 90 के दशक का ये चाइल्ड आर्टिस्ट

चाहे वो निरमा का एड हो या फेवीकॉल और मैगी का एड हो। 90 के दशक में आने वाले विज्ञापन आज भी हमें याद हैं। उस वक्त के विज्ञापन के जिंगल बड़े मजेदार हुआ करते थे।
2 min read
• •
Updated: 14 Mar 2022, 2:29 PM IST
जानिए क्या करता है 'Action' के 'School Time Shoes' के एड में नजर आने वाला 90 के दशक का ये चाइल्ड आर्टिस्ट
जानिए क्या करता है 'Action' के 'School Time Shoes' के एड में नजर आने वाला 90 के दशक का ये चाइल्ड आर्टिस्ट

बचपन में हम सभी टीवी पर जिन विज्ञापनों को सुनते और देखते बड़े हुए हैं, उनमें से एक था एक्‍शन के स्‍कूल टाइम शूज का। 90 के दशक में हर बच्‍चे ने इस विज्ञापन को गुनगुनाया है। वो घुंघराले बालों वाला लड़का हमें अपने चमचमाते जूते दिखाता और हम पापा-मम्‍मी से जिद करते कि हमें भी यही जूते चाहिए। वैसे ये बच्चा अब बड़ा हो गया है और ये डॉक्टर है। तेजन दिवानजी अब रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में स्पेशलिस्ट हैं।

कई चाइल्ड आर्टिस्ट हैं जो अब टीवी सीरियल या फिल्मों में काम कर रहे हैं। लेकिन तेजन ने अपनी एजुकेशन पर फोकस किया और टीवी की दुनिया से दूर हो गए। वो अब रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में स्पेशलिस्ट हैं और कैंसर का इलाज करते हैं। अब बचपन की तरह बिल्कुल नहीं दिखते।

तेजन ने 2008 में नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी से बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्‍होंने डॉक्‍टर ऑफ मेडिसि‍न की पढ़ाई के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड स्‍कूल ऑफ मेडिसिन जॉइन किया।

2013 में डॉक्‍टर ऑफ मेडिसिन की पढ़ाई पूरी कर डॉ. तेजन ने एक साल बाल्‍टीमोर, मेरीलैंड के मेडस्‍टर यूनियन मेमोरियल अस्‍पताल में इंटर्नश‍िप की। उसके बाद 2018 में उन्‍होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड मेडिकल सेंटर से अपनी रेजिडेंसी भी कंप्‍लीट की।

यह भी पढ़ें: ऑटो पर फिल्म के पोस्टर चिपकाते थे बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान, एक ने तो देखते ही था भगाया

उसी साल 2018 में डॉ. तेजन दीवानजी ने बतौर फैकल्‍टी यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी जॉइन किया। फिलहाल वह सिल्‍वेस्‍टर कंप्रीहेन्‍स‍िव कैंसर सेंटर में रेडिएशन ऑन्‍कोलॉजी के असिस्‍टेंट प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत हैं। इस समय तेजन मेरीलैंड में ही रहते हैं।

अब के तेजन को देखकर ये विश्वास कर पाना मुश्किल है की ये वही छोटा सा प्यारा बच्चा है जो एक्शन शूज़ के ऐड में आया करता था और जिसे देखकर सभी बच्चे वैसे जूते खरीदने के लिए मचल उठते थे।

यह भी पढ़ें: ऑस्कर विनर हॉलिवुड ऐक्टर William Hurt का 71 की उम्र में हुआ निधन, जानिए क्या थी वजह

Published on:
Also Read
View All
बुलेटप्रूफ घेरे में अमिताभ बच्चन को फैंस से मिलने की नौबत आई, AICWA ने पीएम मोदी से की बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा बढ़ाने की अपील

दो बच्चों की मां बनने के बाद भी फिट थीं अमृता अरोड़ा, फिर अचानक बढ़ा वजन, अब कुछ महीनों में घटाए 14 किलो

‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

‘वे DM में मेरी पत्नी और बहन को गालियां दे रहे हैं’ बिग बॉस 20 के आसिफ खान का ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा, बोले- हद पार मत करो!

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?