
ऑटो पर फिल्म के पोस्टर चिपकाते थे बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान, एक ने तो देखते ही था भगाया
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान एक मार्केटिंग जीनियस भी रहे हैं. उन्होंने अपनी फिल्मों के मार्केटिंग कैंपेन में शुरू से ही भाग लेना पसंद किया है. प्रमोशन कैंपेन में सक्रियता से भाग लेने के कारण उनकी कई फिल्में बहुत हिट हुई थीं।
आमिर खान लगभग तीन दशकों से अपनी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। 2000 के दशक के बाद से, आमिर ने अपनी फिल्मोग्राफी को साल में अधिकतम दो फिल्मों तक सीमित कर रखा है और इसलिए उनकी फिल्मों के विषय व किरदार का लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है, जिन्हें आमिर बड़ी गहराई से निभाते हैं।
हर फिल्म में उन्होंने लीक से हटकर किरदार निभाते हुए देखा गया है। उनकी कमाल की एक्टिंग और सेन्स ऑफ ह्यूमर ने उन्हें बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट का टैग दिलवाया है। आमिर की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' थी। इस फिल्म में आमिर की सादगी और क्यूटनेस ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था, फिल्म में उनके साथ जूही चावला थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए मुंबई की सड़को पर खुद इसके पोस्टर लगाए थे।
आमिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि विलियम शेक्सपियर के रोमियो जूलियट से प्रेरित उनकी फिल्म 'कयामत से कयामत तक' को हिट कराने के लिए आमिर खान ने भरसक कोशिश की थी। वहीं उनकी ये कोशिश कामयाब भी रही थी। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप साफतौर पर देख सकते हैं कि आमिर खान अपने को-स्टार राजेन्द्रनाथ ज़ुत्शी के साथ सड़कों पर घूम-घूमकर ऑटो रिक्शा पर पोस्टर चिपका रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ऑस्कर विनर हॉलिवुड ऐक्टर William Hurt का 71 की उम्र में हुआ निधन, जानिए क्या थी वजह
इस वीडियो के वॉयस ओवर में आमिर खान बता रहे हैं कि, 'जुत्शी, मैं, मंसूर और उनकी बहन नुजहत, हम सभी अपनी कारों में सवार होकर सड़क पर खड़े होकर टैक्सियों और ऑटो को रोकते थे। हम उन्हें बताते थे कि हमारी फिल्म जल्द ही आ रही है, क्या हम इसका पोस्टर आपके वाहन पर चिपका सकते हैं? कुछ लोग इससे सहमत होते थे और कुछ पोस्टर लगाने से मना कर देते थे।' आमिर कहते सुने जा सकते हैं कि, 'वे दूसरों से नहीं पूछते थे। वे हमसे पूछते थे कि यह कौन सी फिल्म है? इसमें कौन है? आमिर खान कौन है? मैं उन्हें बताऊंगा कि मैं आमिर खान हूं। हमने बहुत कोशिश की कि लोगों को हमारी फिल्म के बारे में पता चले।'
आपको बता दें, आमिर खान ने फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। आमिर खान के सफल करियर के लिए यह फिल्म एक ब्लाकबस्टर हिट साबित हुई। इतना ही नहीं इस फिल्म ने कामियाबी का एक नया रिकॉर्ड भी बनाया था। बता दें कि फिल्म ने 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड और 2 नेशनल अवॉर्ड भी जीते थे।
यह भी पढ़ें: 'Baahubali' के इस स्टार की नहीं है एक आंख, फिर भी करते हैं ताबड़तोड़ एक्टिंग
Published on:
14 Mar 2022, 12:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.