
ऑस्कर विनर हॉलिवुड ऐक्टर William Hurt का 71 की उम्र में हुआ निधन, जानिए क्या थी वजह
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में जनरल थडियस रॉस की भूमिका निभाने वाले ऑस्कर विजेता अभिनेता विलियम हर्ट का रविवार को प्राकृतिक कारणों से निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। दुखद और अप्रत्याशित खबर की पुष्टि स्टार के बेटे विल हर्ट ने की, जिन्होंने मृत्यु के उपरोक्त कारण की भी घोषणा की।
उन्होंने बताया कि एक हफ्ते बाद विलियम अपना 72वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। जब उन्होंने आखिरी सांस ली, उस समय पूरी फैमिली मौजूद थी।
US मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विलियम हर्ट के बेटे ने स्टेटमेंट जारी किया है, ‘हर्ट परिवार ये बहुत ही दुख के साथ बता रहा है कि विलियम हर्ट, प्यारे पिता और ऑस्कर विजेता ऐक्टर ने अपने 72वें बर्थडे से एक हफ्ते पहले 13 मार्च 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया।
साल 2018 में विलियम को टर्मिनल प्रोस्टेट कैंसर डायग्नोस हुआ था, लेकिन उनके बेटे के स्टेटमेंट में ये क्लियर नहीं है कि विलियम की मौत में ये वजह शामिल है या नहीं। विलियम हर्ट ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इनमें 'गोर्की पार्क', 'अनटिल द एंड ऑफ द वर्ल्ड', 'ऐलिस' जैसी फिल्में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: 'Baahubali' के इस स्टार की नहीं है एक आंख, फिर भी करते हैं ताबड़तोड़ एक्टिंग
उन्होंने 1985 की 'किस ऑफ़ द स्पाइडर वुमन' में अपने प्रदर्शन के लिए एक प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अकादमी पुरस्कार जीता और ऑस्कर अवॉर्ड भी जीता था। हर्ट ने चिल्ड्रन ऑफ़ ए लेसर गॉड, ब्रॉडकास्ट न्यूज़ और ए हिस्ट्री ऑफ़ वायलेंस में अपनी भूमिकाओं के लिए ऑस्कर नामांकन भी अर्जित किया।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड पर फिर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, The Kashmir Files को लेकर बोलीं - 'चमचे सदमे में चले गए हैं'
Published on:
14 Mar 2022, 11:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.