4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड पर फिर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, The Kashmir Files को लेकर बोलीं – ‘चमचे सदमे में चले गए हैं’

'द कश्मीर फाइल्स' काफी वाद-विवाद और ट्रोलिंग का सामना झेलने के बाद आखिरकार बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां करती ये फिल्म दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है। हालांकि 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर बॉलीवुड से अभी तक किसी भी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 13 Mar 2022, 6:29 PM IST

बॉलीवुड पर फिर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, The Kashmir Files को लेकर बोलीं - 'चमचे सदमे में चले गए हैं'

बॉलीवुड पर फिर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, The Kashmir Files को लेकर बोलीं - 'चमचे सदमे में चले गए हैं'

अपने बेबाक और बिंदास बयानों के लिए चर्चा में रहने वालीं कंगना रनौत ने पिछले दिनों आलिया भट्ट और उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के खिलाफ खूब बयानबाजी की थी। अब उन्होंने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर बोला है। फर्क बस इतना है कि कंगना ने न सिर्फ इस फिल्म की तारीफ की है, बल्कि इस पर बॉलिवुड की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं।

एक्ट्रेस ने रविवार की सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हालिया रिलीज फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की सराहना में एक लंबा नोट लिखा। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म उद्योग में इस फिल्म को लेकर सन्नाटा छाया हुआ है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस का कहना है कि बॉलीवुड में कई लोग इस फिल्म की सफलता से सदमे में हैं।

इतना ही नहीं, कंगना ने इंडस्ट्री के उन लोगों पर सवाल खड़े किए जो फिल्म को लेकर कुछ नहीं कह रहे हैं. कंगना ने एक बार फिर से बॉलीवुड को घेर लिया है और खूब खरी-खोटी सुनाई है। कंगना रनौत ने लिखा, 'कृपया द कश्मीर फाइल्स को लेकर इंडस्ट्री में छाए सन्नाटे को नोटिस करिए। ना केवल कहानी बल्कि बिजनेस भी कमाल का रहा। फिल्म के लिए जो निवेश किया गया और जो प्रॉफिट है अगर उसे देखें तो यह साल की सबसे सफल और फायदे वाली फिल्म है। इसने बड़े बजट की इवेंट फिल्मों या वीएफएक्स वाली फिल्मों को लेकर कई मिथक तोड़े हैं। यह कई मिथकों को तोड़कर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। मल्टीप्लेक्स में सुबह 6 बजे के शो भरे हुए हैं। इस पर यकीन करना मुश्किल है। Bullydawood और उनके चमचे सदमे में चले गए हैं। एक शब्द भी नहीं...पूरी दुनिया देख रही है इनको, फिर भी एक शब्द नहीं बोले। उनका टाइम अब खत्म हो गया है।'


इसके अलावा कंगना ने फिल्म की तारीफ करते हुए भी एक स्टोरी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि 'द कश्मीर फाइल्स' ने फिल्म में लगे बजट से भी ज्यादा की कमाई कर ली है जो की अनबिलिवेबल है वो भी अपने बलबूते। अब जाकर भारत की आंखे खुली हैं। वन्दे मातरम। इस पोस्ट के साथ कंगना ने विवेक अग्निहोत्री, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी को भी टैग किया है।


यह भी पढ़ें: Justin Bieber की वाइफ Hailey Bieber के दिमाग में बन गया था ब्लड क्लॉट, अब आईं हॉस्पिटल से बाहर

अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि कैसे निर्माताओं ने कम बजट में भी फिल्म का प्रमोशन किया, बावजूद फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।

आपको बता दें, फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को करीब 700 स्क्रीन पर रिलीज हुई। फिल्म को लेकर लगातार अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म की तारीफ की। कश्मीरी पंडितों के दर्द और आपबीती को बयां करती फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने दो दिन में 12.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती जैसे मंझे हुए कलाकार हैं।

यह भी पढ़ें: 10 साल की उम्र में साइशा शिंदे हुए मोलेस्टेशन का शिकार, बॉयफ्रेंड ने भी किया प्रताड़ित

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन