3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘Baahubali’ के इस स्टार की नहीं है एक आंख, फिर भी करते हैं ताबड़तोड़ एक्टिंग

'बाहुबली 2' में अपने दमदार स्टंट से दर्शकों को अपना कायल बनाने वाले राणा दग्गुबाती ने असल जिंदगी में एक बहुत बड़ा राज सबसे छिपाया हुआ है। राज भी ऐसा जिसका जिक्र उन्होंने आज तक कभी किसी से नहीं किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 13 Mar 2022, 7:24 PM IST

'Baahubali' के इस स्टार की नहीं है एक आंख, फिर भी करते हैं ताबड़तोड़ एक्टिंग

'Baahubali' के इस स्टार की नहीं है एक आंख, फिर भी करते हैं ताबड़तोड़ एक्टिंग

साउथ सुपरस्टार राणा दग्गुबाती इस वक्त हेडलाइन्स में हैं। 'बाहुबली: द बिगिनिंग' में एक विलन के रूप में अपनी भूमिका से पहचान हासिल करने वीले एक्टनर ने हाल ही में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ एक एडवरटाइजमेंट पर काम किया, जिसमें जॉन सीना के सुपरस्टारडम तक पहुंचने के सफर को दर्शाया गया है। बता दें कि फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाने वाले स्टार राणा दग्गुबाती ने अपने चार्मिंग लुक्स और एक्टिंग से सबको अपना फैन बना लिया है। लेकिन दग्गुबाती ने खुद को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे।

दरअसल परफेक्ट दिखने वाले राणा दग्गुबाती की अपनी दाईं आंख से कुछ भी नहीं देख पाते हैं। राणा सामने किसी भी चीज को देखने के लिए अपनी बाईं आंख का इस्तेमाल ही करते हैं । खुद इस बात का खुलासा राणा ने एक इंटरव्यू में किया है।

राणा ने एक टीवी शो में अपनी आंखों को लेकर परेशान एक महिला को समझाते हुए कहा था, "एक चीज बताऊ, मैं दाई आंख से नहीं देख सकता। मैं अपनी बाईं आंख से ही देख पाता हूं और यह मेरी बाईं आंख भी किसी ने मरने के बाद मुझे डोनेट की थी। अगर मैं अपनी बाईं आंख बंद कर लूं तो मुझे कुछ भी नहीं दिखाई देता। बचपन से भी मुझे दिखाई नहीं देता था। मेरी आंखों का ऑपरेशन भी हुआ था।"

डग्गुबाती ने बताया, कार्यक्रम में एक बच्चा था जिसकी मां की आंखों की रोशनी टयूमर के चलते चली गई थी। मैंने उन्हें प्रेरित करने के लिए अपनी आंखों के बारे में बताया। मैंने यह काफी समय समय पहले कहा और मैं कभी नहीं जानता था कि अब सामने आएगा।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड पर फिर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, The Kashmir Files को लेकर बोलीं - 'चमचे सदमे में चले गए हैं'

जिन्दगी की इतनी बड़ी कमी के बावजूद राणा के हौंसले काफी बुलंद है। उन्होंने अपनी इस कमी को कभी अपनी सफलता के आगे का रोड़ा नहीं बनने दिया। दग्गुबाती कहते है कि उन्होंने अपनी इस कमी को ना तो कभी खुद महसूस किया और ना ही किसी और को महसूस होने दिया। राणा के खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया था। आज भी ये राज़ अगर किसी के सामने आता है तो वो चौंक जाता है।

यह भी पढ़ें: 10 साल की उम्र में साइशा शिंदे हुए मोलेस्टेशन का शिकार, बॉयफ्रेंड ने भी किया प्रताड़ित