मनोरंजन

CM विजय की ‘जन नायकन’ पर बंट गए दर्शक! कहीं तालियां गूंजीं, तो कहीं गानों-डायलॉग्स को मिला ‘Cringe’ टैग

Jana Nayagan Cringe To Peak Cinema: CM विजय की नई फिल्म 'जन नायकन' रिलीज होते ही दर्शकों के बीच विरोध जैसी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं है।
2 min read
Jul 23, 2026
Jana Nayagan
Thalapathy Vijay film Jana Nayagan (x-@rameshlaus)

Jana Nayagan Cringe To Peak Cinema: तमिलनाडु के सीएम और एक्टर थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' आखिरकार थिएटर में रिलीज हो गई। फिल्म के पहले ही दिन थिएटरों के बाहर फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बता दें, कई जगहों पर विजय के समर्थकों ने फिल्म शुरू होते ही तालियों से अपना एक्साइटमेंट दिखाया, तो कई जगह इसके गाने और डायलॉग्स को 'Cringe' का टैग मिला है।

CM विजय की स्क्रीन प्रेजेंस, स्टाइल और दमदार एंट्री सीक्वेंस

कई यूजर्स ने विजय की स्क्रीन प्रेजेंस, उनके स्टाइल और दमदार एंट्री सीक्वेंस की जमकर तारीफ की। इस पर फैंस का कहना है कि फिल्म में विजय का करिश्मा ही सबसे बड़ी ताकत है और उन्होंने अपने स्टारडम के अनुरूप प्रदर्शन किया है। कुछ यूजर्स ने इसे पीक सिनेमा बताते हुए लिखा कि ये विजय के करियर का यादगार विदाई प्रोजेक्ट साबित हो सकता है।

तो वहीं दूसरी ओर, कई दर्शकों ने फिल्म की कहानी, गानों और डायलॉग्स पर सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में गानों, डांस और इंटरवल ब्लॉक को "क्रिंज" बताया गया। तो कुछ यूजर्स का मानना है कि फिल्म में नया कंटेंट कम है और कई हिस्से जरूरत से ज्यादा ड्रामेटिक लगते हैं। हालांकि, फिल्म के विलेन के रूप में बॉबी देओल की परफॉर्मेंस को कई लोगों ने सराहा और उनके किरदार को प्रभावशाली बताया।

अनिरुद्ध रविचंदर ने भी रिलीज को टीम के लिए इमोशनल मोमेंट बताया

फिल्म के निर्माता वेंकट के. नारायण ने रिलीज के बाद कहा कि पूरी टीम ने कई चुनौतियों के बीच इस प्रोजेक्ट को पूरा किया और अब फैसला दर्शकों के हाथ में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि देशभर के दर्शक फिल्म को अपना प्यार देंगे। वहीं सिगंर अनिरुद्ध रविचंदर ने भी रिलीज को टीम के लिए इमोशनल मोमेंट बताया और कहा कि दर्शकों के साथ थिएटर में फिल्म देखना उनके लिए खास अनुभव रहा।

एच. विनोथ के डायरेक्शन में बनी 'जन नायकन' में विजय के साथ पूजा हेगड़े, ममिथा बैजू, बॉबी देओल, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियमणि और नारायण लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर ने संभाली है। फिलहाल, पहले दिन की प्रतिक्रियाएं ये संकेत देती हैं कि 'जन नायकन' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा है। बता दें, ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, फिल्म पहले दिन घरेलू बाजार में 60 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 90-100 करोड़ तक पहुंच सकता है। पहले ओपनिंग वीकेंड में फिल्म के 150-180 करोड़ रुपये कमाने का उम्मीद जताया जा रहा है।

Updated on:
23 Jul 2026 02:08 pm
Published on:
23 Jul 2026 02:06 pm