Thalapathy Vijay and Trisha Krishnan relationship rumours: बॉडीगार्ड फिल्म के पुराने डिलीटेड पोस्ट ने सोशल मीडिया पर अचानक हलचल मचा दी है। इस वीडियो को लेकर फैंस में उत्सुकता तेजी से बढ़ रही है, खासकर थलपति विजय और तृषा कृष्णन को लेकर चल रही अफवाहों ने और भी ज्यादा चर्चा में है।
Thalapathy Vijay and Trisha Krishnan relationship rumours:थलपति विजय और एक्ट्रेस तृशा कृष्णन इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में दोनों एक साथ नजर आए, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी जोड़ी चर्चा का विषय बन गई है। बता दें, कुछ वीडियो तेजी से वायरल हुए और यूजर्स ने इनपर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी दीं। हालांकि, ऐसे समय में जब एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ पर सवाल उठ रहे हैं, दोनों ने अभी तक इन अफवाहों पर कोई खुलकर जवाब नहीं दिया है।
तृशा और विजय के बीच पुराने जमाने की दोस्ती है। तृशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो विजय से करीब 20 साल पहले मिली थीं, तभी से दोनों की दोस्ती शुरू हो गई। उन्होंने कहा था कि इतने सालों बाद फिर से उनकी जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखना एक घर लौटने जैसा अनुभव है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें घिल्ली,थिरुपाची,आथी और कुरुवी जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। इनके बीच का सहज तालमेल फिल्मों में भी देखा जा सकता है।
तो वहीं, थलपति विजय ने भी हाल ही में तृशा को "प्रिंसेस कुंदवई" कहकर अभिवादन किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि जब वे दोनों किसी समारोह में साथ होते हैं, तो तृशा हमेशा खास अंदाज में उन्हें हैलो करती हैं, जो अक्सर सबका ध्यान खींचती है। ये बात दोनों के बीच के मजबूत रिश्ते को दर्शाती है। हालांकि पिछलें दिनों, विजय के बॉडीगार्ड के सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक नोट भी चर्चा में रहा, जिसमें कहा था कि सभी अफवाहों से ऊपर उठने का समय है। हालांकि, ये पोस्ट बाद में डिलीट कर दिया गया। इससे जाहिर होता है कि दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही अटकलों से दूर रहना चाहते हैं।
थलपति विजय और तृशा की दोस्ती को दो दशक से अधिक समय हो चुका है। बता दें, 25 अगस्त 1999 को उनकी शादी हुई थी, और उनके दो बच्चे हैं जेसन संजय और दिव्या शाशा। संगीता नाम की विजय की पत्नी का जन्म और पालन-पोषण यूनाइटेड किंगडम में हुआ। उनका परिवार श्रीलंकाई तमिल मूल का है, और उनके पिता एक इंडस्ट्रियलिस्ट हैं जो UK में बसे हुए हैं।