मनोरंजन

‘असहज महसूस कराती हैं आकांक्षा चमोला’, Lock Upp में धीरज धूपर की बात पर हुआ हंगामा, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

Dheeraj Dhoopar Vs Akanksha Chamola In Lock Upp: नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप में आज तगड़ा ट्विस्ट और हंगामा देखने को मिलने वाला है। जहां एक तरफ शो में अपूर्वा मुखीजा की वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी वहीं आकांक्षा चमोला और धीरज धूपर के बीच तीखी बहस देखने को मिलेगी।
2 min read
Jul 18, 2026
Akanksha Chamola In Lock Upp
आकांक्षा चमोला को धीरज धूपर ने बताया रेड फ्लैग ( फोटो सोर्स- Instagram/netflix)

Akanksha Chamola In Lock Upp: नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' का दूसरा सीजन हर नए एपिसोड के साथ विवादों की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। कभी कंटेस्टेंट्स के निजी खुलासे चर्चा का विषय बनते हैं तो कभी उनके बीच की तीखी बहसें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।

अब शो के अपकमिंग 'जजमेंट डे' एपिसोड से एक और बड़ा विवाद सामने आया है, जहां टीवी अभिनेता धीरज धूपर ने अपनी को-कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला को सरेआम 'रेड फ्लैग' का टैग दे दिया। इस बयान के बाद शो का माहौल पूरी तरह बदल गया और आकांक्षा ने भी खुलकर अपना पक्ष रखा।

जजमेंट डे में पूछा गया बड़ा सवाल

शो के आगामी एपिसोड में मेहमान के तौर पर पहुंचे अर्जुन कपूर ने धीरज धूपर से पूछा कि अगर उन्हें घर के किसी सदस्य को एक टैग देना हो तो वह आकांक्षा चमोला को क्या टैग देंगे। इस सवाल के जवाब में धीरज ने बिना झिझक उन्हें 'रेड फ्लैग' बताया।

धीरज ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आकांक्षा का व्यवहार उन्हें कई बार असहज महसूस कराता है। उनके अनुसार कुछ मौकों पर जिस तरह से आकांक्षा लोगों के साथ पेश आती हैं, वह उन्हें सहज नहीं लगता। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि घर में कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी करीबी और व्यवहार उन्हें अजीब लगता है।

आकांक्षा चमोला ने तुरंत जताई नाराजगी

धीरज का जवाब सुनते ही आकांक्षा चमोला नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से ऐसा संदेश जाता है मानो वह किसी को शारीरिक रूप से असहज कर रही हों, जबकि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। आकांक्षा ने धीरज के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि किसी के व्यवहार को इस तरह सार्वजनिक रूप से जज करना उचित नहीं है।

दोनों के बीच हुई इस बहस ने पूरे एपिसोड को चर्चा का विषय बना दिया। सोशल मीडिया पर भी दर्शक इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग राय रखते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

आकांक्षा और धीरज की इस वाद-विवाद के बाद इंटरनेट पर भी फैंस के रिएक्शन्स देखने को मिले। ज्यादातर लोगों ने आकांक्षा को ही इस पूरे मामले में जिम्मेदार माना। एक यूजर ने लिखा- 'धीरज को तो छोड़ो। आकांक्षा ने अपने पति गौरव को ही नेशनल टीवी पर असहज और शर्मिंदा कर दिया है।'

पहले भी सुर्खियों में रह चुकी हैं आकांक्षा

आकांक्षा चमोला इससे पहले भी शो में अपनी निजी जिंदगी को लेकर किए गए खुलासों के कारण चर्चा में रही हैं। उन्होंने पहले खुद को बाइसेक्सुअल बताया था और बाद में शो के दौरान अपनी पहचान को लेकर एक अलग बयान दिया था। उनके इन खुलासों ने भी काफी बहस छेड़ी थी।

विवादों से भरा है दूसरा सीजन

'लॉक अप: सच या सजा' का दूसरा सीजन लगातार विवादों और टकराव की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है। शो में धीरज धूपर, आकांक्षा चमोला, राम कपूर, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा, सूफी मोतीवाला और बाकी कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं। इस सीजन को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं।

Updated on:
18 Jul 2026 08:58 am
Published on:
18 Jul 2026 08:58 am