मनोरंजन

Lock Upp 2: धीरज धूपर के परिवार ने भेजी थी मुलाकात के समय सीक्रेट चिट, पत्नी विन्नी अरोड़ा ने बताई पूरी सच्चाई

Dheeraj Dhoopar Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' में होस्ट रितेश देशमुख ने धीरज धूपर को बाहर से सीक्रेट चिट मंगवाने पर चेतावनी दी थी, वहीं लोगों ने भी उनपर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। अब इस पूरे मामले पर उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा ने बड़ा खुलासा किया है। विन्नी ने वीडियो जारी किया है।
2 min read
Jul 22, 2026
Dheeraj Dhoopar Wife Vinny Arora break silence on chit controversy in lock upp 2
धीरज धूपर और पत्नी विन्नी अरोड़ा (Photo Source- Vinny Arora Instagram)

Dheeraj Dhoopar Wife Vinny Arora: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) में इन दिनों जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में एक्टर धीरज धूपर के बेटे उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान की मुलाकात वाला शो दिखाया नहीं गया था, बाद में इसकी वजह खुद रितेश देशमुख ने बताई थी। उन्होंने बताया था कि एक्टर के घर से एक सीक्रेट चिट आई थी, जिसका अंदाजा खुद धीरज को नहीं था। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ था और लोगों ने धीरज धूपर को बाहर निकालने तक की बात कही थी। इतनी ट्रोलिंग के बाद उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ों सामने आई हैं और इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

धीरज धूपर की पत्नी ने चिट मामले पर तोड़ी चुप्पी

शो के होस्ट रितेश देशमुख ने एक्टर धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) को बाहर से मदद लेने और गुप्त रूप से संदेश यानी चिट) मंगवाने के आरोप में कड़ी चेतावनी दी थी। विन्नी अरोड़ा ने अपने पति को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पूरे मामले पर अपनी सफाई पेश की है। विन्नी अरोड़ा ने साफ किया कि उनके द्वारा भेजे गए मैसेज का गेम की किसी रणनीति से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने बताया कि वह एक चिंतित पत्नी के रूप में सिर्फ अपने पति का हाल-चाल जानना चाहती थीं।

वीडियो में विन्नी ने पूरा सच बयां करते हुए कहा, "उस मैसेज में, मैंने धीरज से सिर्फ यह पूछा था कि क्या वह ठीक है। अगर वह ठीक नहीं है, तो उसे मुझे कोई इशारा देना चाहिए। और अगर वह ठीक है, तो उसे अपना गेम और ज़्यादा एक्टिव होकर खेलना चाहिए। उसमें कोई बाहर की जानकारी नहीं थी, कोई रणनीति नहीं थी। यह बस एक पत्नी की अपने पति को लेकर असली चिंता थी, जिसे मैंने एक इमोशनल गलती के तौर पर लिख दिया था।"

विन्नी अरोड़ा ने बताया मेकर्स समझ गए थे उनकी भावनाएं

विन्नी ने आगे बताया कि शो के मेकर्स भी उनके इस संदेश के पीछे की असली वजह और भावना को समझ गए थे। इसीलिए उन्होंने धीरज को सिर्फ एक चेतावनी देकर छोड़ दिया, क्योंकि इसमें धीरज की कोई गलती या चीटिंग करने की मंशा नहीं थी।

होस्ट रितेश देशमुख ने दी थी आखिरी चेतावनी

यह पूरा विवाद 'लॉक अप 2' के एक हालिया एपिसोड के दौरान शुरू हुआ, जब होस्ट रितेश देशमुख ने धीरज से उनके सामान के साथ लिखित संदेश मिलने पर सवाल खड़े किए थे। रितेश ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था कि मेकर्स ने इंसानियत के नाते धीरज के बेटे को उनसे मिलने दिया था, लेकिन परिवार की तरफ से बार-बार जीतने की रणनीति से भरी चिट भेजने की कोशिश की गई। रितेश ने साफ किया कि शो में किसी भी बाहरी मदद की इजाजत नहीं है और यह नियमों का सीधा उल्लंघन है।

धीरज धूपर ने मांगी माफी

इन गंभीर आरोपों के सामने आने के बाद धीरज धूपर ने रितेश देशमुख और मेकर्स से हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें इस चिट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और वे बिना किसी बाहरी गाइडेंस के पूरी ईमानदारी से अपना गेम खेलना चाहते हैं।

Updated on:
22 Jul 2026 02:20 pm
Published on:
22 Jul 2026 02:20 pm