मनोरंजन

‘धुरंधर’ के सेट पर 500 लीटर पेट्रोल और 25 किलो विस्फोटक के बीच हुआ असली धमाका, कांप गई थी पूरी टीम

Dhurandhar The Revenge: धुरंधर फिल्म के सेट पर हुई असली धमाका घटना ने पूरे टीम और स्टार्स को हिला कर रख दिया। जब 500 लीटर पेट्रोल और 25 किलो विस्फोटक का कॉम्बो अचानक फटा, तो पूरे सेट पर और आसपास का माहौल कांप उठा और सभी लोग शॉक में आ गए।

2 min read
Apr 29, 2026
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के खौफनाक सीन(फोटो सोर्स: x)

Dhurandhar The Revenge: डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने न सिर्फ अपनी कमाई से सबको हैरान कर दिया है, बल्कि इसके एक्शन सीन्स पर भी खूब सनसनी बनी हुई है। इसी बीच, अब फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसे सुनकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 के बिच पंत की एक्स ने ईशा नेगी ने श्रेयस की टीम के लिए मारी पलटी? मिस्ट्री पोस्ट से मचा बवाल

असलियत में फिल्माया गया ये सीन

फिल्म धुरंधर के SFX (स्पेशल इफेक्ट्स) सुपरवाइजर विशाल त्यागी ने hindirush को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म के क्लाइमेक्स में जो टैंकर ब्लास्ट होता हुआ दिखाया गया, उसमें किसी भी तरह के CGI का यूज नहीं किया गया है और ये पूरा सीन 'प्रैक्टिकल इफेक्ट्स' यानी असलियत में फिल्माया गया था।

इतना ही नहीं, विशाल ने आगे ये भी कहा, "क्लाइमेक्स में टैंकर ब्लास्ट करना हमारे लिए सबसे बड़ी चैलेज थी और हमने इसमें 500 लीटर असली पेट्रोल और करीब 25 किलो विस्फोटक का यूज किया था। पहले प्लान केवल 250 लीटर की थी और बाद में सीन को भयानक बनाने के लिए हमने फ्यूल की मात्रा दोगुनी बढ़ा कर दी थी।"

फाड़ दिया तूने यार

बता दें, इस खौफनाक सीन की शूटिंग के दौरान सबसे बड़ी टेंशन एक्टर रणवीर सिंह की सेफ्टी को लेकर थी। दरअसल, विशाल त्यागी के अनुसार, रणवीर उस जलते हुए टैंकर के बहुत नजदीक चल रहे थे और सारे टीम मेंमर्स को डर था कि ब्लास्ट की आग रणवीर तक न पहुंच जाए। हमने उन्हें एक-एक कदम की सटीक जानकारी दी थी कि उन्हें कहां से चलना है। साथ ही, अर्जुन रामपाल भी शॉट में थे, लेकिन धमाके से पहले उन्हें सुरक्षित हटा दिया गया था। विशाल त्यागी ने रणवीर की सराहना करते हुए बताया कि वो खुद बिल्कुल नहीं डरे थे और शॉट पूरा होने के बाद रणवीर ने टीम की पीठ थपथपाते हुए कहा था-"फाड़ दिया तूने यार!"

बता दें, फिल्म की टीम ने इस सीन को बनाने के लिए असली ट्रेन बेस और बड़े कंटेनर्स का यूज किया और पूरी यूनिट इस सीन को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड थी कि अर्जुन रामपाल अपना पैक-अप होने के बाद वैन में नहीं गए और धमाका देखने के लिए सेट पर ही रुके थे। दरअसल, 'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के साथ संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं। फिल्म का ये 'डेयरडेविल' क्लाइमेक्स अब सोशल मीडिया पर सबसे बड़ा टॉकिंग पॉइंट बन गया है।

Published on:
29 Apr 2026 06:44 pm
Also Read
View All