मनोरंजन

‘मैं कलाकार हूं, नेता नहीं!’ CJP के विरोध के बीच दिलजीत दोसांझ का दो टूक जवाब, VIDEO वायरल

Diljit Dosanjh Reacts To CJP Protest: जंतर-मंतर पर विरोध के बीच भी दिलजीत दोसांझ ने अपने रुख में कोई बदलाव नहीं दिखाया। हालांकि वहां लोगों ने उनका विरोध किया, लेकिन उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखी और साफ किया कि वे कोई नेता नहीं बल्कि एक स्टार हैं।
2 min read
Jul 02, 2026
satluj movie will not available until further notice how actor diljit dosanjh reacted
Diljit Dosanjh (IMDb)

Diljit Dosanjh Reacts To CJP Protest: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के विरोध प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान जब एक यूजर ने उनसे इस प्रदर्शन के बारे में सवाल पूछा, तो दिलजीत ने साफ कहा कि उन्हें इस आंदोलन की जानकारी नहीं है और वो खुद को राजनीतिक बहसों से दूर रखना पसंद करते हैं।

विरोध प्रदर्शनों और राजनीतिक मुद्दों की पूरी जानकारी नहीं है

इस लाइव सेशन में दिलजीत ने कहा कि वो एक कलाकार हैं, कोई राजनेता नहीं। उन्होंने बताया कि उन्हें विरोध प्रदर्शनों और राजनीतिक मुद्दों की पूरी जानकारी नहीं होती, इसलिए उन्हें ऐसे मामलों में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में ये भी कहा कि जो यूजर्स प्रदर्शन कर रहे हैं और जिनके खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है, दोनों को उनकी शुभकामनाएं, क्योंकि उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी नहीं है।

बता दें, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पिछले कुछ समय से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है और ये आंदोलन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर बहस जारी है।

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके अपने बयानों को लेकर चर्चा में

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके भी हाल के दिनों में अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने मनोरंजन जगत और कुछ लोकप्रिय शो को लेकर भी अपनी राय रखी थी, जिसने इंटरनेट पर नई चर्चा छेड़ दी थी। इधर, दिलजीत दोसांझ का बयान भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोगों ने उनके इस रुख को कलाकार और राजनीति के बीच दूरी बनाए रखने की कोशिश बताया, जबकि कुछ यूजर्स का मानना है कि सार्वजनिक हस्तियों की सामाजिक मुद्दों पर भी जिम्मेदारी होती है। हालांकि दिलजीत ने अपने बयान में किसी राजनीतिक पक्ष का सपोर्ट या विरोध नहीं किया और सिर्फ इतना कहा कि वो एक कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाए रखना चाहते हैं।

दिलजीत दोसांझ के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म 'पंजाब '95' लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही है। फिल्म सेंसर से जुड़े मुद्दों के कारण अब तक थिएटर तक नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में उनके फैंस इस प्रोजेक्ट की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं, उनके हालिया बयान ने एक बार फिर उन्हें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है।

Updated on:
02 Jul 2026 11:12 am
Published on:
02 Jul 2026 11:10 am
Also Read
View All
KBC Season 18: जया बच्चन के गुस्से से बचने के लिए क्या करते हैं बिग बी? अमिताभ बोले-स्टाफ न हो तो काम की जिम्मेदारी मेरी

‘मैं मर्दों से नफरत नहीं करती’, क्लाइमेट चेंज और पेट्रियार्की वाले बयान पर दीया मिर्जा ने दी सफाई, बोली- मेरे खिलाफ गलत कहानी बनाई गई

‘बर्बाद करने के लिए कुछ भी करते हैं’, तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड को लेकर किया नया दावा

गोविंदा संग चल रहे विवाद के बीच खाटू श्याम के दर्शन करने पहुंची सुनीता आहूजा, वायरल हुआ वीडियो

‘पहली अभिनेत्री जिसने तिरंगा पहना है’, तिरंगे का गाउन पहनकर उर्वशी रौतेला ने किया वॉक, लोगों ने किए मजेदार कमेंट