मनोरंजन

दीपिका कक्कड़ की सेहत पर शोएब का बड़ा खुलासा, ब्लड टेस्ट का नाम सुनते ही कांप उठीं दीपिका

Dipika Kakar Health Update: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की सेहत को लेकर फिर चिंता बढ़ गई है। लिवर की दूसरी सर्जरी के बाद जब पति शोएब इब्राहिम ने उन्हें ब्लड टेस्ट के लिए याद दिलाया, तो दीपिका इमोशनल हो गईं।

2 min read
Mar 13, 2026
Dipika Kakar Emotional Breakdown (source: instagram)

Dipika Kakar Health Update: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ आजकल एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। पिछले कुछ समय से उनकी सेहत ठीक नहीं चल रही है। हाल ही में उनके लिवर में फिर से एक गांठ (सिस्ट) निकली, जिसके लिए उन्हें दूसरी बार ऑपरेशन करवाना पड़ा। खुश रहने वाली दीपिका अब अंदर से टूटती हुई नजर आ रही हैं। अभी वो रिकवरी कर ही रही थीं कि डॉक्टर्स ने उन्हें फिर से कुछ जरूरी मेडिकल टेस्ट करवाने को कहा है। शोएब इब्राहिम ने जब अपने लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका के आने वाले ब्लड टेस्ट का जिक्र किया, तो यह बात सुनते ही दीपिका अंदर से डर गईं और आंखों में आंसू भर आए। फैंस उनकी सेहत के लिए काफी चिंतित है। जो दीपिका हमेशा मुस्कुराती रहती थीं, आज वो कितनी डरी हुई हैं।

ये भी पढ़ें

वरलक्ष्मी के पति की बॉडी-शेमिंग करने वाले यूट्यूबर पर एक्टर मंचू मनोज का फूटा गुस्सा, बोले- ‘जो घटिया सोच…’

घर में बढ़ी टेंशन (Dipika Kakar Health Update)

दीपिका कक्कड़ और शोएब की जोड़ी को फैंस हमेशा हंसते-मुस्कुराते देखना पसंद करते हैं। लेकिन कैमरे के पीछे की सच्चाई थोड़ी दर्दनाक है। पिछले साल दीपिका के लिवर में एक टेनिस बॉल जितनी बड़ी गांठ थी, जिसे हटाने के लिए उनका ऑपरेशन हुआ था। फरवरी में उन्हें दोबारा सर्जरी करवानी पड़ी, क्योंकि 13mm की एक और गांठ फिर से रिपोर्टस में आई थी।

स्ट्रिक्ट रूटीन के साथ बदली लाइफस्टाइल

अब दीपिका पूरी तरह से डॉक्टरों की सलाह मान रही हैं। शोएब ने बताया कि दीपिका का पूरा रूटीन बदल दिया गया है। उन्हें सुबह 7 बजे उठकर वॉक पर जाना पड़ता है और शाम 7 बजे के बाद उन्हें कुछ भी खाना मना है। घर में खाली बैठने से दीपिका को घबराहट होती है, इसलिए वो खुद को काम और व्लॉग्स में व्यस्त रखने की कोशिश करती हैं। लेकिन शरीर का साथ न देना उन्हें इमोशनली कमजोर बना रहा है।

ब्लड टेस्ट से क्यों लग रहा है डर? (Dipika Kakar Liver Surgery)

शोएब ने बताया कि ईद के बाद दीपिका को AFP और Febrika 2 जैसे जरूरी ब्लड टेस्ट करवाने हैं। जैसे ही शोएब ने ये बात छेड़ी, दीपिका इमोशनल हो गईं। उन्होंने रोते हुए कहा, मैं अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई हूं। पिछली बार जो कुछ हुआ, उसने मेरे मन में बहुत बड़ा डर बैठा दिया है। अब मैं कोई भी टेस्ट करवाने से घबराने लगी हूं। सबको लगता है कि मैं मजबूत हूं, लेकिन कभी-कभी मैं भी हार मान जाती हूं।

खुशी के पीछे छिपा संघर्ष

शोएब इब्राहिम भी इस बात को बखूबी समझते हैं। उनका कहना है कि हम लोग बाहर से मुस्कुराते हुए वीडियो बनाते हैं ताकि फैंस परेशान न हों, लेकिन अंदर से हम सब बहुत डरे हुए हैं। दीपिका फिलहाल अपनी रिकवरी के लिए हर तरीके की कोशिश कर रही हैं और फैंस से भी दुआ की अपील कर रही हैं। यह खबर सुनकर सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

इजरायल-ईरान तनाव के बीच भारत लौटीं लारा दत्ता ने सुनाई आपबीती, बोलीं- ‘मिसाइलों और धमाकों के…’

Also Read
View All

अगली खबर