मनोरंजन

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही के निधन के आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, झूमती हुई आयीं नजर

Divyanka Sirohi Last Post: हरियाणा के पॉपुलर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्ल्यूंसर दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में हार्ट अटैक आने से हुआ निधन। अब फैंस उनके आखिरी इंस्टाग्राम पास्ट पर दे रहे हैं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

2 min read
Apr 22, 2026
Divyanka Sirohi Last Post
दिव्यांका सिरोही की मौत के बाद आखिरी पोस्ट हुआ वायरल (फोटो सोर्स: divyankaasirohi)

Divyanka Sirohi Last Post: बीते मंगलवार (21 अप्रैल) का दिन हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए दुखों का पड़ाह लेकर आया। इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर आयी है कि पॉपुलर हरियाणवी दिव्यांका सिरोही का बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो मात्र 30 साल की थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार दिल का दौरा पड़ने के चलते उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल के जाय गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस खबर से पूरी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्रीमें शोक की लहार दौड़ गई है।

दिव्यांका सिरोही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और अब उनकी डेथ की खबर के बाद से लोग उनकी आखिरी पोस्ट पर कमेंट कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

दिव्यांका सिरोही की लास्ट पोस्ट (Divyanka Sirohi Last Post)

बता दें कि दिव्यांका सिरोही ने ये आखिरी पोस्ट पिछले महीने 19 मार्च को की थी, जिसमें वो एक नीले और सफ़ेद रंग के सूट में जिस पर फूल बने हुए हैं। इस वीडियो पोस्ट में वो श्री राधा राधा गाने पर घूमती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर उनके चाहने वाले कमेंट कर उनका याद कर रहे हैं। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, "अब ये हमारे बीच नहीं रहीं, तो वहीं, कुछ उनकी खूबसूरती की तारीफ़ करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।"

जानकारी के लिए बता दें कि जब दिव्यांका ने ये पोस्ट अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था तब उनके फैंस उनको ड्रीम गर्ल बता रहे थे।

मासूम शर्मा ने दी प्रतिक्रिया (Singer Masoom Sharma On Divyanka Sirohi Death)

इस फेमस एक्ट्रेस के निधन के बाद पॉपुलर सिंगर मासूम शर्मा ने अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?

मासूम शर्मा ने दी प्रतिक्रिया। (फोटो सोर्स: masoomsharmaofficial)

सिंगर मासूम शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की फोटो को शेयर किया और लिखा- "आज हमारे बीच हरियाणवी कलाकार दिव्यांका सिरोही नहीं रहीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ओम शांति।"

अपने करियर में 50 से ज्यादा गानों में काम करने वाली दिव्यांका सिरोही ने गायक मासूम शर्मा के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया और देखते ही देखते वो हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक लोकप्रिय चेहरा बन गईं।

उत्तर प्रदेश से है ताल्लुक

टिकटॉक से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दिव्यांका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली थीं और उनका जन्म 19 नवंबर 1996 को हुआ था। दिव्यांका ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से बीसीए और सिक्किम मनीपाल यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री हासिल की थी। वो टिकटॉक पर डांस वीडियोज डालती थीं, धीरे-धीरे लोग उनको पसंद करने लगे। सुनंदा शर्मा के गाने ‘मेरी मम्मी नु पसंद नाइयो तू', पर उनका डांस वीडियो वायरल हुआ था, जिसने उनको सोशल मीडिया पर खासी पहचान दिलवाई। दिव्यांका के इस वीडियो को करीब 2 करोड़ व्यूज मिले, जिसके बाद TikTok पर उनके फॉलोअर्स 50 लाख तक पहुंच गए।

Updated on:
23 Apr 2026 03:31 pm
Published on:
22 Apr 2026 05:33 pm
Also Read
View All