मनोरंजन

‘जिहादी’ कहने से छिड़ा बड़ा विवाद! ‘दृश्यम’ अभिनेत्री अंसिबा हसन ने किया दावा, अभिनेता टाइनी टॉम ने आरोप किए खारिज

Ansiba Hassan Allegations On AMMA: मलयालम इंडस्ट्री में एक बार फिर विवाद देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस अंसिबा हसन ने दावा किया है कि उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया।

2 min read
May 24, 2026
Ansiba Hassan Jihadi Remark Row (सोर्स- एक्स)

Ansiba Hassan Jihadi Remark Row: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी में मोहनलाल की बेटी का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अंसिबा हसन ने अब एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स यानी AMMA को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। अंसिबा ने न सिर्फ संगठन के भीतर साजिश होने की बात कही, बल्कि अभिनेता टाइनी टॉम पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

ये भी पढ़ें

जिस पार्लर में गईं ट्विशा शर्मा, वहां की मालकिन का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- मौत के अगले दिन बार-बार फोन कर रही थी सास

अभिनेत्री ने लगाए गंभीर आरोप (Ansiba Hassan Jihadi Remark Row)

अंसिबा हसन कुछ समय पहले तक AMMA में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर थीं। हालांकि फरवरी में उन्होंने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उस वक्त उन्होंने निजी कारण और काम के दबाव का हवाला दिया था, लेकिन अब अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि असली वजह कुछ और थी।

अभिनेत्री का कहना है कि संगठन के भीतर उनके खिलाफ लगातार माहौल बनाया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि जब भी उन्होंने किसी मुद्दे पर अलग राय रखी, उसे व्यक्तिगत रूप से लिया गया। धीरे-धीरे यह मतभेद विवाद में बदल गया और उनके खिलाफ अफवाहें फैलनी शुरू हो गईं।

अंसिबा बोलीं- चरित्र पर सवाल उठाए

अंसिबा ने कहा कि उनके बारे में ऐसी बातें फैलाई गईं जिनका मकसद सिर्फ उनकी छवि खराब करना था। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को बदनाम करने का सबसे आसान तरीका उनके चरित्र पर सवाल उठाना होता है और उनके साथ भी यही किया गया।

'जिहादी' कहने का आरोप

अभिनेत्री ने दावा किया कि उन्हें लेकर सांप्रदायिक टिप्पणियां भी की गईं। उनका कहना है कि कुछ लोगों ने उन्हें ‘जिहादी’ तक कहा। अंसिबा ने यह भी आरोप लगाया कि उनके धर्म को लेकर अफवाहें फैलाई गईं और लोगों के बीच गलत बातें पहुंचाई गईं।

उन्होंने बताया कि इन बातों की वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थीं। हालांकि उन्होंने लंबे समय तक चुप्पी बनाए रखी क्योंकि उन्हें डर था कि इससे उनके करियर और संगठन की छवि पर असर पड़ सकता है।

पुलिस स्टेशन तक पहुंचा मामला

अंसिबा हसन ने यह भी आरोप लगाया कि संगठन के एक पूर्व सदस्य ने उनके खिलाफ झूठी पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी वजह से उन्हें पुलिस स्टेशन में घंटों बैठना पड़ा और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत AMMA से भी की थी, लेकिन उन्हें वहां से कोई खास मदद नहीं मिली।

टाइनी टॉम ने आरोपों को नकारा

दूसरी तरफ अभिनेता और कॉमेडियन टाइनी टॉम ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने कभी भी अंसिबा के खिलाफ सांप्रदायिक टिप्पणी नहीं की। टाइनी टॉम ने कहा कि उनके कई करीबी दोस्त मुस्लिम समुदाय से हैं और वह ऐसी भाषा का इस्तेमाल कभी नहीं कर सकते।

उन्होंने यह भी कहा कि अभिनेत्री के आरोप सुनी-सुनाई बातों पर आधारित हैं। अगर अंसिबा को किसी बात से दिक्कत थी तो उन्हें सीधे शिकायत करनी चाहिए थी।

दृश्यम से मिली थी बड़ी पहचान

अंसिबा हसन ने ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ में मोहनलाल की बड़ी बेटी अंजू का किरदार निभाया था। इसी रोल से उन्हें पूरे देश में लोकप्रियता मिली। वहीं टाइनी टॉम मलयालम सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन और कैरेक्टर आर्टिस्ट माने जाते हैं।

अब अंसिबा के आरोपों के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस पूरे विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें

ना माथे पर शिकन, ना चेहरे पर दुख! ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को लेकर हुआ चौंकाने वाला दावा, परिवार ने की भावुक अपील
Published on:
24 May 2026 08:19 am
Also Read
View All