मनोरंजन

करण जौहर की ऑफिस लोकेशन पर फराह खान का फनी कमेंट वायरल, बोली-‘जुहू नहीं, कुछ और है!’

Farah Khan and Karan Johar: फराह खान ने अपने कुकिंग शो में प्रतीक गांधी से बातचीत के दौरान करण जौहर पर 'अपर जुहू' को लेकर मजेदार तंज कसा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानिए क्या कहा और क्यों चर्चा में है यह बयान।
2 min read
Jul 20, 2026
फराह खान और करण जौहर (instagram:farahkhankunder and karanjohar)
फराह खान और करण जौहर (instagram:farahkhankunder and karanjohar)

Farah Khan Video: फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। अपने कुकिंग शो के हालिया एपिसोड में एक्टर प्रतीक गांधी से बातचीत के दौरान उन्होंने करण जौहर पर हल्के-फुल्के अंदाज में ऐसा तंज कसा कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फराह का ये मजाक उनकी और करण जौहर की पुरानी दोस्ती का एक और एक्जैम्पल माना जा रहा है।

प्रतीक गांधी के नए घर से शुरू हुई बातचीत

शो के दौरान प्रतीक गांधी ने बताया कि उन्होंने जुहू में नया घर खरीदा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनका सपना था कि उनके घर में एक झूला हो और खुली जगह भी मिले। प्रतीक की बात सुनकर फराह खान ने उन्हें मुंबई के फेमस इलाके जुहू में घर खरीदने पर बधाई दी और इसी दौरान करण जौहर को लेकर मजेदार कमेंट कर दी।

करण जौहर पर फराह का मजेदार तंज

फराह ने हंसते हुए कहा कि ये वही वाला जुहू नहीं है, जैसा करण जौहर अपने ऑफिस के बारे में बताते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "करण जौहर का ऑफिस अंधेरी में लोखंडवाला के पास है, लेकिन वो उसे अपर जुहू कहते हैं। ये अपर जुहू नहीं, असली जुहू है।" दरअसल, फराह के इस कमेंट्स पर सेट पर मौजूद लोग भी हंस पड़े और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

अंधेरी क्यों शिफ्ट हुआ था धर्मा प्रोडक्शंस का ऑफिस?

करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस ने साल 2016 में अपना मुख्य कार्यालय बांद्रा से अंधेरी पश्चिम में शिफ्ट किया था। बता दें, उस समय करण जौहर ने बताया था कि पुराने ऑफिस में जगह कम पड़ रही थी। उन्होंने कहा था कि बांद्रा में उसी आकार का नया ऑफिस लेना काफी महंगा था, इसलिए कंपनी ने अंधेरी में बड़ा कार्यस्थल चुना।

बता दें, फराह खान और करण जौहर लंबे समय से करीबी दोस्त हैं और सार्वजनिक मंचों पर अक्सर एक-दूसरे पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी लेते रहते हैं और दोनों ने कॉफी विद करण सहित कई प्रोजेक्ट्स और रियलिटी शोज में साथ काम किया है। इससे पहले भी फराह अपने यूट्यूब शो में करण जौहर के लग्जरी ब्रांड्स और डिजाइनर कपड़ों के शौक पर मजाक कर चुकी हैं।

Updated on:
20 Jul 2026 06:24 pm
Published on:
20 Jul 2026 06:24 pm