
Dhurandhar 2 Uncut Version Reveals: आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2' दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये कमाकर भारतीय सिनेमा के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है, लेकिन अब इस फिल्म का एक ऐसा राज सामने आया है जो दर्शकों को हैरान कर रहा है।
'धुरंधर 2' का अनकट वर्शन नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने के बाद फैंस की नजर फिल्म में हुए कुछ बदलावों पर गई। बता दें, Reddit पर इंटरनेट के जासूसों ने खोज निकाला कि फिल्म के एक लीड इंटरवल सीन में हमजा उर्फ जसकीरत और उसके बचपन के दोस्त पिंडा के बीच का एक डायलॉग बदल दिया गया था।
बता दें, थिएटर वर्जन में पिंडा की लाइन थी, "केड़ा देश, वो देश जिन्होंने हमें अपना माना ही नहीं।" लेकिन ओरिजिनल पंजाबी डायलॉग था "केड़ा देश? वो देश जिन्होंने चौरासी विच अपने भाइयों नु मारेया था।" यानी वही देश जिसने 1984 में हमारे भाइयों को मारा था। ये सीधा 1984 के सिख विरोधी दंगों का संदर्भ था जिसे रिलीज से पहले बदल दिया गया था।
फिल्म में एक और बदलाव सामने आया। पहले 'धुरंधर' में 'Hppy PhD' नाम का एक किरदार था जो एक वास्तविक खालिस्तानी उग्रवादी पर बेस्ड था। दूसरे भाग में इस किरदार का नाम बदलकर 'सनी DVD' कर दिया गया।
Reddit पर इन खुलासों के बाद 2 गुट में बंट बन गए फैंस। कुछ ने कहा कि ये बदलाव कंटेंट को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी थे, लेकिन दूसरों ने कहा कि खालिस्तानी एंगल वैसे भी फिल्म में साफ था इसलिए ये डबिंग बेकार थी। ये खुलासा बताता है कि बड़े बजट की संवेदनशील फिल्मों में इतिहास और राजनीति के बैलेंस को बनाना जरूरी होता है, क्योंकी पहले से ये फिल्म काफी विवादों में रही है।
फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज हुई थी और इसकी दमदार स्टारकास्ट Ranveer Singh जो एक भारतीय जासूस की भूमिका में है, इसके अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे बड़े कलाकार भी अहम भूमिकाओं में है। फिल्म की कहानी एक जासूस के खतरनाक मिशन और उसके ट्रांसफॉर्मेशन पर आधारित है, जो इसे और भी रोमांचक बनाती है, इसे अगर अब तक आपने नहीं देखा है तो आपको ये जरूर देखनी चाहिए।