मनोरंजन

Kirti Kulhari को सेक्स से परहेज नहीं, बोलीं इंटीमेंट सीन्स करते समय Ex हसबैंड करते हैं मदद

Kirti Kulhari : वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' में इंटीमेंट सीन्स करने पर एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि सेक्स अब मेरे लिए मेरे दिमाग में काफी नॉर्मल हो चुका है। ये अब कोई बड़ी बात नहीं है। इसमें एक्स हसबैंड पूरी मदद करते हैं।
2 min read
Nov 16, 2022
four_more_shots_please_actress_kirti_kulhari_reveals_she_comfortable_for_intimate_scene.jpg
Four More Shots Please actress kirti kulhari reveals she comfortable for intimate scene

Kirti Kulhari : बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की पूरी कोशिश में लगी हुई हैं। इन दिनों वह अपनी वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' (Four More Shots Please) के अगले सीजन को लेकर सुर्खियों में हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने सेल्फ लव और स्क्रीन पर इंटीमेट सीन्स को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि वह पूरी जिंदगी प्यार खोजने की कोशिश करती रह गईं। उन्होंने दूसरों के वैलिडेशन का इंतजार किया है। लेकिन अब वह खुद से प्यार करना सीख चुकी हैं। कीर्ति ने बताया कि खुद से प्यार करने की फीलिंग पहली बार मैंने खुद के अंदर ही पाई है।

मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कीर्ति (Kirti Kulhari) ने 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' (Four More Shots Please) में अपने किरदार के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि अपने किरदार में ढलने और दोबारा शादी करने के सवालों से निपटने का साहस उन्हें उनके एक्स हसबैंड साहिल सहगल ने दिया है। उन्होंने बताया कि पहले वह खुद को बहुत सीरियस एक्टर मानती थी। कीर्ति ने बताया कि मैंने साल 2006 में शादी की थी और मैं जरूर कहूंगी की मेरे एक्स हसबैंड साहिल ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। वो ऐसे इंसान नहीं थे, जो इनसिक्योर फील करते या ये कहते- नहीं आप Kiss नहीं कर सकतीं या स्क्रीन पर इंटीमेट सीन्स नहीं दे सकतीं।

कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) ने आगे बताया कि मुझे एक्स हसबैंड साहिल सहगल ने वाकई में कॉन्फिडेंस और सपोर्ट दिया है। उन्होंने हमेशा कहा कि जाओ और वो करो जो किरदार के लिए जरूरी है। कीर्ति ने बताया कि 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' (Four More Shots Please) में सेक्स सीन्स (Sex Scene) को लेकर चारों ही लड़कियों का नजरिया काफी अलग रहा है। लेकिन मैं इसको लेकर कंफर्टेबल थी। एक एक्टर और इंसान के तौर पर इंटीमेंट सीन मेरे लिए एंपावरिंग मोमेंट था। कीर्ति ने आगे बताया कि सेक्स अब मेरे लिए मेरे दिमाग में काफी नॉर्मल हो चुका है। ये अब कोई बड़ी बात नहीं है। ये मेरे लिए एक बड़ी अचीवमेंट है।

Published on:
16 Nov 2022 02:38 pm
Also Read
View All
Digital Fraud पर आशीष विद्यार्थी का बड़ा खुलासा, बोले- ‘मैं खुद इसका विक्टिम रह चुका हूं, ये इतना रियल होता है कि यकीन नहीं होता’

Ankit Baliyan Last Post: निधन से करीब 1 घंटे पहले अंकित बालियान ने बनाया था वीडियो, अब हुआ वायरल

तिब्बत में आए सैलाब के बीच फंसी अभिनेत्री मानसी पारेख, बोलीं- जहां 5 दिन पहले स्वागत हुआ, वो जगह पानी में समा गई

Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘राखी बिना टीके के नहीं चलेगी’, कृति सेनन के ऐड विवाद पर कंगना रनौत ने फिर उठाए सवाल, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना