
Sunita Ahuja viral video: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। शो के एक एपिसोड में खाने की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए उनके तीखे शब्दों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद इंटरनेट पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। बता दें, शो के दौरान खाने की गुणवत्ता से नाराज सुनीता आहूजा ने गुस्से में कहा कि यहां खाने के लिए भी भीख मांगनी पड़ रही है। उनकी इस प्रतिक्रिया में अपशब्दों का भी यूज किया, जिसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया।
उनकी बात सुनकर एक्टर राम कपूर हंस पड़े और मजाकिया अंदाज में कहा, "सुनीता जी, आप बहुत मजेदार हैं।"
सोशल मीडिया पर मिले मिले-जुले रिएक्शन सुनीता आहूजा का ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
जिसमें एक यूजर ने लिखा, "गोविंदा उन्हें घर पर कैसे टॉलरेट कर रहे हैं?" तो वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सुनीता आहूजा बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी बात रख रही हैं। साथ ही, तीसरे यूजर ने उन्हें "डेंजरस" बताया। हालांकि, कई अन्य यूजर्स ने उनके बेबाक अंदाज की तारीफ भी की और कहा कि वो बिना लाग-लपेट के अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं।
शो के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में सुनीता आहूजा और वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे के बीच तीखी बहस भी देखने को मिलेगी। बता दें, प्रोमो में शिल्पा, गोविंदा को लेकर सुनीता के बयानों पर सवाल उठाती नजर आती हैं। वो कहती हैं कि गोविंदा के फैंस को उनके इस तरह के बयान पसंद नहीं आएंगे और इससे एक्टर की छवि प्रभावित हो सकती है। इस पर सुनीता आहूजा पलटवार करते हुए कहती हैं कि जब ऐसी स्थिति किसी और पर आएगी, तब उसे समझ आएगा। इसके बाद वो शिल्पा से तीखे लहजे में जवाब देती दिखाई देती हैं।
सुनीता अहुजा और शिल्पा के बीच हुई इस नोकझोंक का प्रोमो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने सुनीता के जवाब का सपोर्ट किया, जबकि कुछ ने दोनों के बीच होने वाली बहस को लेकर उत्सुकता जताई। दरअसल, 'लॉक अप: सच या सजा' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है। शो के नए एपिसोड रात 8 बजे रिलीज किए जाते हैं। हाल ही में शेड्यूल में बदलाव के बाद अब नए एपिसोड शनिवार से गुरुवार तक, यानी वीकेंड में 6 दिन स्ट्रीम किए जा रहे हैं।