6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मेरी मां को शर्म आ रही थी’ ‘चीटर’ टैग पर छलका योगेश रावत का दर्द, कैमरे पर फूट-फूटकर रोए, Video

Yogesh Rawat Cheater Tag After Splitsvilla 16 Was Traumatic: 'लॉक अप' के लेटेस्ट एपिसोड में योगेश रावत ने 'स्प्लिट्सविला 16' के बाद मिले 'चीटर' टैग पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि इस विवाद का असर उनके परिवार तक पहुंचा और उनकी मां को सोशल मीडिया पर उनका नाम साझा करने में भी शर्म महसूस होने लगी थी।
2 min read
Google source verification
Yogesh Rawat and Lock Upp

Yogesh Rawat and Lock Upp (instagram: netflixindiareality)

Yogesh Rawat Cheater Tag After Splitsvilla 16 Was Traumatic: रियलिटी शो 'लॉक अप' के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट योगेश रावत ने 'स्प्लिट्सविला 16' के बाद मिले 'चीटर' के टैग को लेकर अपना दर्द बयां किया, जिसमें उन्होंने कहा कि इस एक टैग ने न सिर्फ उनकी जिंदगी बल्कि उनके परिवार को भी गहराई से प्रभावित किया। योगेश ने ये भी एक्सेप्ट किया कि आकांक्षा चौधरी को छोड़ना उनकी गलती थी और इसका खामियाजा उन्हें लंबे समय तक भुगतना पड़ा।

कंगना रनौत के सवालों पर रो पड़े थे योगेश

शो के एक पुराने एपिसोड का जिक्र करते हुए योगेश ने बताया कि होस्ट कंगना रनौत ने उनसे 'स्प्लिट्सविला 16' के विवाद को लेकर सवाल किए थे। उस दौरान कंगना ने कहा था कि उन्हें ऐसे मेल पसंद नहीं हैं जो फीमेल्स का दिल तोड़ते हैं। कंगना की बात सुनकर योगेश इमोशनल हो गए थे और कैमरे के सामने फूट-फूटकर रो पड़े थे। बता दें, इस लेटेस्ट एपिसोड में एक टास्क के दौरान योगेश ने इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि 'स्प्लिट्सविला 16' के बाद उन्हें लगातार "चीटर" कहा गया और पिछले 6 महीने उनके लिए बेहद मुश्किल रहे।

इतना ही नहीं, योगेश ने आगे बताया कि सोशल मीडिया पर हुई आलोचना का असर सिर्फ उन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके माता-पिता को भी इसका सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, "जब मैंने 'स्प्लिट्सविला 16' में रुरु के साथ रहने के लिए आकांक्षा चौधरी को छोड़ा, तब मेरी मां को अपने सोशल मीडिया पर मेरी स्टोरी शेयर करने में भी शर्म आने लगी थी।"

योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी की जोड़ी

'स्प्लिट्सविला 16' के दौरान योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी की जोड़ी बनी थी। इसके बाद योगेश की कथित एक्स गर्लफ्रेंड रुरु ठाकुर की शो में एंट्री हुई, जिसके बाद उन्होंने आकांक्षा से अपना रिश्ता खत्म कर दिया। ग्रैंड फिनाले में रुरु ठाकुर ने आरोप लगाया था कि योगेश उनसे रिलेशनशिप में रहते हुए आकांक्षा से मिले थे और शुरुआत में योगेश ने इन आरोपों से इनकार किया, लेकिन रुरु ने अपनी बात के समर्थन में कथित सबूत पेश किए और बाद में योगेश ने एक्सेप्ट किया कि शो के दौरान उनके मन में आकांक्षा के लिए इमोशन जाग गया था।

बता दें, इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने योगेश को चीटर कहना शुरू कर दिया। यही विवाद अब 'लॉक अप' में भी चर्चा का विषय बना, जहां योगेश ने पहली बार खुलकर बताया कि इस टैग ने उनके मानसिक स्वास्थ्य और परिवार पर कितना गहरा असर डाला।

'लॉक अप' के लेटेस्ट एपिसोड में योगेश रावत ने कही ऐसी बात

'लॉक अप' के लेटेस्ट एपिसोड में योगेश रावत ने 'स्प्लिट्सविला 16' के बाद मिले 'चीटर' टैग पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि इस विवाद का असर उनके परिवार तक पहुंचा और उनकी मां को सोशल मीडिया पर उनका नाम साझा करने में भी शर्म महसूस होने लगी थी। कंगना रनौत के सवालों पर उनका पुराना इमोशनल वीडियो भी फिर चर्चा में है।