6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘शर्म आनी चाहिए, घिनौना!’ गौहर खान पर किए मजाक से भड़के कुशाल टंडन, सुनाई खरी-खोटी

Kushal Tandon Joke About Ex-GF Gauahar Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान पर एक मजाक किए जाने पर एक्ट्रेस कुशाल टंडन काफी नाराज हो गए। उन्होंने इस मजाक को निंदनीय और घिनौना बताया और सोशल मीडिया पर अपनी गहरी असंतुष्टि जाहिर की।
3 min read
Google source verification
'शर्म आनी चाहिए, घिनौना!' गौहर खान पर किए मजाक से भड़के कुशाल टंडन, सुनाई खरी-खोटी

कुशाल टंडन और गौहर खान (Instagram: Gauahar Khan/IMDb)

Kushal Tandon Joke About Ex-GF Gauahar Khan: एक्ट्रेस कुशाल टंडन एक वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। रियलिटी शो 'द अलायंस' की एक क्लिप में कुशाल ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस गौहर खान को लेकर ऐसा मजाक किया, जिसे कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपमानजनक बताया। बता दें, वीडियो में गौहर के पति जैद दरबार की प्रतिक्रिया भी चर्चा का विषय बन गई है और उन्हें भी ट्रोल किया जा रहा है।

जिम में बातचीत के दौरान किया कमेंट

वायरल क्लिप में जैद दरबार और कुशाल टंडन जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ मिनी माथुर और अर्सलान गोनी भी मौजूद हैं। बातचीत के दौरान जैद बताते हैं कि उन्होंने कुशाल से सिगरेट मांगी थी क्योंकि उनके पास मौजूद सिगरेट उन्हें पसंद नहीं आई। इस पर कुशाल ने मजाकिया अंदाज में कहा, "तुझे सारी मेरी चीजें पसंद आती हैं।" सोशल मीडिया पर इस टिप्पणी को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान से जोड़कर देखा गया और यही क्लिप तेजी से वायरल हो गई।

कुशाल के कमेंट के बाद मिनी माथुर हैरान

बता दें, वीडियो में कुशाल के कमेंट के बाद मिनी माथुर हैरान नजर आती हैं, जबकि अर्सलान गोनी जैद को रोकते हुए प्रतिक्रिया देते दिखाई देते हैं। दूसरी ओर, जैद दरबार इस पर मुस्कुराते हुए दिखते हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। इसके साथ ही, वायरल वीडियो के बाद कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि गौहर खान के पति होने के बावजूद जैद ने इस टिप्पणी पर आपत्ति क्यों नहीं जताई। कुछ लोगों ने उनकी प्रतिक्रिया को निराशाजनक बताया, जबकि कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया।

एक यूजर ने लिखा, "जैद का इस पूरे मामले पर रिएक्शन सबसे ज्यादा परेशान करने वाला है।" तो वहीं दूसरे यूजर ने सवाल किया, "एक पति होने के नाते वो ऐसी बात कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं?" साथ ही, तीसरे अन्य यूजर ने लिखा, "शर्म आनी चाहिए जैद, ये मजाक नहीं था।" जबकि एक अन्य कमेंट में कहा गया कि कम से कम अपनी पत्नी का सम्मान करना चाहिए और इस तरह की कमेंट एक्सेप्ट नहीं की जानी चाहिए।

कुशाल टंडन की कमेंट की हुई आलोचना

बता दें, सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने कुशाल टंडन की कमेंट की भी आलोचना की। कई यूजर्स ने इसे "बिलो-द-बेल्ट" और "घिनौना" करार दिया। उनका कहना था कि किसी पूर्व रिश्ते को इस तरह सार्वजनिक मजाक का हिस्सा बनाना उचित नहीं है। वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पर चल रही आलोचनाओं के बीच अब तक गौहर खान की ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। तो वहीं कुशाल टंडन और जैद दरबार ने भी इस विवाद पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।