कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी को अक्सर साथ देखा जाता आया है। शिवांगी के बर्थडे पर भी कुशाल टंडन ने बेहद शानदार तरीके से उन्हें विश किया था। इसके बाद लोग दोनों के रिश्ते को कंफर्म समझने लगे थे, हालांकि कभी दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक अनाउंस नहीं किया, लेकिन दोनों को साथ में ही स्पॉट किया जाया था। वहीं, कुछ समय से ये भी खबर आ रही थी कि कपल के रिश्ते में दरार आ गई है। अब एक बार फिर यूजर्स का कहना है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है इंस्टाग्राम से हिंट मिला है। ये हिंट कुछ और नहीं बल्कि ये है कि दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है।