
आमिर खान ने की तीसरी शादी (X photo)
Aamir Khan Third Marriage: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने 61 साल की उम्र में तीसरी बार शादी कर ली है। उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में गौरी स्प्रैट के साथ शादी रचाई। आमिर की तीसरी शादी के बाद उनकी निजी जिंदगी फिर चर्चा में है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता और दूसरी पत्नी किरण राव कौन थीं, दोनों के साथ उनका रिश्ता कितने साल तक चला और अब गौरी स्प्रैट उनकी जिंदगी का हिस्सा कैसे बनीं।
गौरी स्प्रैट फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं। वह ब्यूटी और फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी एक कारोबारी हैं और मुंबई में बी ब्लंट (B Blunt) सैलून के संचालन से जुड़ी हैं। उन्होंने ऊटी के ब्लू माउंटेन स्कूल से पढ़ाई की और बाद में लंदन से फैशन स्टाइलिंग और फोटोग्राफी का कोर्स किया। गौरी के पिता तमिल-ब्रिटिश और मां पंजाबी-आयरिश परिवार से हैं। उन्होंने फैशन, टेक्सटाइल और ब्यूटी सेक्टर में लंबे समय तक काम किया है।
गौरी की पहले शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा है। आमिर और गौरी पिछले दो साल से रिश्ते में थे। आमिर ने पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर पहली बार गौरी को सार्वजनिक रूप से अपनी पार्टनर के तौर पर सबसे मिलवाया था। आमिर और गौरी के बीच करीब 13 से 14 साल का अंतर है।
आमिर खान ने साल 1986 में रीना दत्ता से लव मैरिज की थी। उस समय आमिर का फिल्मी करियर शुरुआती दौर में था। दोनों की शादी करीब 16 साल चली और साल 2002 में उनका तलाक हो गया।
रीना और आमिर के दो बच्चे हैं, बेटे जुनैद खान और बेटी आयरा खान। तलाक के बाद भी दोनों के रिश्ते सामान्य रहे। परिवार से जुड़े कई खास मौकों पर रीना आज भी आमिर के साथ नजर आती हैं। दोनों ने हमेशा बच्चों की परवरिश को प्राथमिकता दी।
रीना से अलग होने के बाद आमिर खान ने साल 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म लगान के दौरान हुई थी, जहां किरण सहायक निर्देशक के रूप में काम कर रही थीं। यहीं से दोनों की दोस्ती और फिर रिश्ते की शुरुआत हुई। साल 2011 में सरोगेसी के जरिए उनके बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ। करीब 16 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2021 में अलग होने का फैसला किया।
आज भी आमिर और किरण कई प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करते हैं। हाल ही में किरण ने फिल्म 'लापता लेडीज' का निर्देशन किया था, जबकि आमिर उसके प्रोड्यूसर थे।
Updated on:
06 Jul 2026 04:30 pm
Published on:
06 Jul 2026 04:30 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
