Hansika Motwani Golden Temple Visit: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और सोहेल खतूरिया का हाल ही में तलाक हो गया है। तलाक के बाद हंसिका ने अमृतसर के गोल्डन टेम्पल के दर्शन किये और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर कीं, जिसमें उन्होंने लिखा, 'हमेशा उनकी गोद में।' इस कपल ने दिसंबर 2022 में जयपुर के मुंडोता किले और महल में शादी की थी।
Hansika Motwani Golden Temple Visit: टीवी सीरियल 'देश में निकला होगा चांद' और 'कोई मिल गया' फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आयीं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और बिजनेसमैन सोहेल खतुरिया ने शादी के लगभग साढ़े तीन साल बाद ऑफिशियली पर अपना रिश्ता खत्म कर दिया है। 11 मार्च 2026 को मुंबई के बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट ने इस कपल को तलाक की मंजूरी दे दी है। इस कपल ने दिसंबर 2022 में जयपुर के मुंडोता किले और महल में शादी की थी। और आखिरकार शादी के साढ़े तीन साल का ये रिश्ता अब टूट गया। हालांकि, हंसिका ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। मगर तलाक के कुछ दिनों बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट साझा की। और एक इमोशनल मैसेज शेयर किया।
बीते मंगलवार, यानी 17 मार्च को हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्वर्ण मंदिर कुछ फोटोज कीं। हंसिका मोटवानी ने तलाक के बाद गुरूद्वारे में प्रार्थना की। बता दें कि इन फोटोज में उनके साथ उनकी मां भी थीं। इन फोटोज में मोटवानी गुलाबी रंग के सूट में हाथ जोड़कर शांति से मंदिर में बैठी हुई नजर आ रहीं हैं।
हंसिका मोटवानी ने गोल्डन टेम्पल की फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमेशा उनकी शरण में। वाहेगुरु दी मेहर नाल।'
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल से ही उनके शादी में मन-मुटाव की अफवाहें आ रही थीं। इतना ही नहीं जब उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से सोहेल के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज हटाए थे, उसके बाद से ही कपल के रिश्ते में दरार की अफवाहों को और हवा मिली थी। और तब भी एक्ट्रेस ने इन अटकलों पर कोई कमेंट नहीं किया था। हालांकि, हंसिका के इंस्टाग्राम पर अब केवल उनकी अकेले की तस्वीरें और ब्रांड प्रमोशन ही दिखाई देते हैं।
खबरों के मुताबिक, कपल ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी। बताया जा रहा है कि हंसिका मोटवानी ने समझौते के तहत गुजारा भत्ता न मांगने का फैसला किया। बात दें कि कानूनी कार्यवाही के दौरान हंसिका का पक्ष उनके वकील अदनान शेख ने रखा।
याचिका में यह भी बताया गया कि फैमिली और दोस्तों ने दोनों के बीच सुलह कराने की कई बार कोशिश की और समझाया कि उनको बैठ कर आपसे में बात करनी चाहिए और अपनी प्रॉब्लम्स को सुलझाना चाहिए, मगर कुछ पॉजिटिव नहीं हुआ। आखिरकार हंसिका और सोहेल ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया। बता दें कि 2 जुलाई, 2024 से दोनों अलग रह रहे हैं। उन्होंने हलफनामे (Affidavit) भी दिए, जिनमें कहा गया कि दोनों में से कोई भी एक-दूसरे पर कोई एलिमनी या कानूनी दावा नहीं करेगा। शादी के दौरान दंपति की कोई संतान नहीं थी।