मनोरंजन

इस ऐड के लिए ऋतिक रोशन को सुननी पड़ी थी खरी खोटी, माफी मांगने पर हो गए थे मजबूर

Hrithik Roshan Controversy : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच आज हम उनकी लाइफ से जुड़ी कई कंट्रोवर्शी के बारे में आपको बताएंगे।
2 min read
Jan 10, 2023
happy_birthday_hrithik_roshan_zomato_ad_mahakal_temple_controversy_battle_with_kangana_ranaut.jpg
hrithik roshan zomato ad mahakal temple controversy

Hrithik Roshan Birthday : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan Birthday) आज अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वैसे तो एक्टर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। उनकी गजब की फिटनेस को देखकर लोग सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते नहीं थकते। ऋतिक की फैन फॉलोइंग भी कमाल की है। लेकिन तारीफों के अलावा उन्हें कई बार लोगों की खरी खोटी भी सुननी पड़ी है। ऐसा कह सकते हैं कि ऋतिक रोशन का विवादों (Hrithik Roshan Controversy) से काफी गहरा नाता रहा है। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी कंट्रोवर्शी के बारे में बताएंगे। इन कंट्रोवर्शी में एक ऐड भी शामिल है, जिसके लिए वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे।

बता दें कि बी-टाउन में अक्सर ही सेलेब्स किसी न किसी कंट्रोवर्शी का शिकार हो ही जाते हैं। इनमें बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan New Movie) का भी नाम शामिल है। दरअसल, पिछले साल एक्टर ने एक ऐड किया था, जिसके चलते वह विवादों में घिर गए थे। आपको बता दें कि यह ऐड ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमाटो (Hrithik Roshan Zomato controversy) का था। इस ऐड में ऋतिक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर का जिक्र करते नजर आए थे। जिसे देखने के बाद ही लोगों में उनके प्रति आक्रोश भर गया था। बात इतनी बिगड़ गई थी कि ऋतिक को इसके लिए माफी भी मांगनी पड़ गई थी।

हालांकि ऋतिक रोशन के विवाद यहीं खत्म नहीं होते। उनकी लाइफ में एक ऐसी कंट्रोवर्शी भी आई थी, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी थी। यह था ऋतिक रोशन और कंगना रनौत (Hrithik Roshan Kangana Ranaut controversy) का झगड़ा। दोनों के बीच की यह कॉन्ट्रोवर्सी काफ़ी लंबी चली थी, जो काफी दिनों तक सुर्खियों में बनी रही। यह विवाद इतना बढ़ गया कि मामला कोर्ट तक भी पहुंच गया था। इसमें पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा था कि ऋतिक ने उन्हें रिलेशनशिप बनाने के लिए अप्रोच किया था। मगर इस बात से ऋतिक ने साफ़ साफ़ इनकार कर दिय था। बता दें ये दोनों (Hrithik-Kangana) फ़िल्म 'क्रिस-3' में साथ काम कर चुके हैं।

इसके अलावा ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन ख़ान (Sussanne Khan) 14 साल तक साथ थे। लेकिन इसके बाद दोनों ने अलग होने का फ़ैसला किया। इसके पीछे कारण था बारबरा मोरी के साथ ऋतिक के अफ़ेयर, जिससे उनके मैरिड लाइफ में और दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी। इसके बाद कई बार सुजैन खान ने उनका घर छोड़ दिया लेकिन अंत में इनका तलाक़ भी हो गया। हालांकि अभी भी दोनों दोस्त हैं।

Published on:
10 Jan 2023 11:33 am
Also Read
View All
‘Allience’ के घर में एली गोनी की एंट्री से मचा हंगामा, कुशाल टंडन से हुई बहस, अर्सलान बोले- ‘तू क्रिमिनल थ्रेट मार रहा है’- Video

‘एक कमरे में ही था बेडरूम, किचन और बाथरूम’, दंगों में हो गई थी फैक्ट्री खत्म, कॉमेडियन राजीव ठाकुर का छलका दर्द

शादी से पहले आकांक्षा रंजन-शरण शर्मा का रोमांटिक डांस VIDEO वायरल, कॉकटेल पार्टी में स्टार्स ने जमाया रंग

‘बोलने से पहले गोविंदा की सुपरस्टार वाली इमेज का ध्यान रखें, राजेश पुरी ने दी सुनीता आहूजा को सलाह

“8 महीने तक दाने-दाने को तरसा ‘सलाम बॉम्बे’ का स्टार शफीक सैयद!” प्रोड्यूसर्स के पैरों में गिरकर भी नहीं मिला काम