
Harshad Chopda Lock Upp 2 First Finalist: रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' सीजन 2 का लेटेस्ट एपिसोड काफी इमोशनल और ड्रामे से भरपूर रहा। शो को अपनी दूसरे सीजन का पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। यह जंग बेहद करीबी दोस्त रहे शिवांगी जोशी और एक्टर हर्षद चोपड़ा के बीच हुई। इसके बावजूद हर्षद ने एक हाई-वोल्टेज और इमोशनल टास्क के बाद फिनाले की रेस में अपनी जगह पक्की कर ली है। वह पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं। एपिसोड के आखिर में आए एक अनपेक्षित ट्विस्ट आया कि उसने सभी घर वालों और दर्शकों को हैरान कर दिया, जब शिवांगी जोशी का नाम एलिमिनेशन के लिए चुना गया।
शो में टास्क जो हुआ था वह पहले फाइनलिस्ट को चुनने के लिए कराया गया था, जिसमें घर वालों को आपसी सहमति से किसी एक कंटेस्टेंट को आगे बढ़ाना था। टास्क की शुरुआत में श्रेया कालरा को एक गेम-चेंजिंग एडवांटेज मिला। वहीं योगेश ने 10 लाख की प्राइज मनी लेकर सभी को चौंका दिया। खास बात यह रही कि पिछले सीजनों के उलट, योगेश को पैसे लेने के बाद शो नहीं छोड़ना पड़ा और वे गेम में बने रहे। इसके बाद धीरे-धीरे लैला, शिल्पा शिंदे, राम कपूर और आकांक्षा चमोला खुद ही इस रेस से बाहर हट गए। आखिर में जेल के अंदर सिर्फ हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी ही बचे।
सेल के अंदर माहौल तब पूरी तरह बदल गया जब हर्षद ने शिवांगी के सामने एक बड़ा खुलासा किया। हर्षद ने माना कि उन्होंने पिछला टास्क जानबूझकर हारा था ताकि शिवांगी जीत सकें। यह सुनकर शिवांगी बेहद भावुक हो गईं। उन्होंने हर्षद से कहा कि वह उनके लिए अपना गेम सैक्रिफाइस न करें और बोले, "अगर ट्रॉफी मेरी किस्मत में होगी तो मुझे ही मिलेगी।"
जब दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ, तब जेलर रितेश देशमुख ने हस्तक्षेप किया। आखिर में हर्षद ने अपने लिए खेलने का फैसला किया और शिवांगी सेल से बाहर आ गईं। इस तरह हर्षद चोपड़ा 'लॉक अप 2' के पहले फाइनलिस्ट बन गए।
हर्षद के फाइनलिस्ट बनने के बाद बाहर आकर शिवांगी फूट-फूटकर रोने लगीं थी। लेकिन असली ड्रामा तो अभी हुआ जब जेलर रितेश देशमुख ने खुलासा किया कि श्रेया कालरा को मिले स्पेशल एडवांटेज के तहत उनके पास एक कंटेस्टेंट को एलिमिनेट करने की पावर है। श्रेया ने सभी की दलीलें सुनने के बाद शिवांगी जोशी को एलिमिनेशन के लिए चुन लिया, जिससे पूरा घर सन्न रह गया। ऐसे में अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या शिवांगी सच में शो से बेघर हो चुकी हैं या आगे कोई नया ट्विस्ट आने वाला है, इसका खुलासा अगले एपिसोड में होगा। यह शो नेटफ्लिक्स पर शुक्रवार को छोड़कर हर दिन रात 8 बजे स्ट्रीम होता है।