मनोरंजन

“नफरत नहीं, डर बैठ गया है”, ‘लॉक अप 2’ में हर्षद चोपड़ा ने समलैंगिक पुरुषों पर किया बड़ा खुलासा, आपबीती पर छलका दर्द

Harshad Chopda: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा ने खुद को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके साथ एक भरोसेमंद आदमी ने यौन शोषण किया था। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें आदमियों से नहीं बल्कि गे लोगों से डर लगता है।
2 min read
Jul 29, 2026
Harshad Chopda reveals child abuse and molestation in Lock Upp 2 said i am scared gay men
हर्षद चोपड़ा का लॉक अप 2 में खुलासा (Photo Source- Lock Upp 2)

Harshad Chopda Lock Upp Season 2 On child abuse: नेटफ्लिक्स के बहुचर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' (Lock Upp Season 2) में हर गुजरते दिन के साथ कंटेस्टेंट्स के चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में टेलीविजन के मशहूर अभिनेता हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) ने अपने बचपन के एक ऐसे काले और कड़वे सच से पर्दा उठाया है, जिसे सुनकर शो के बाकी सदस्य और दर्शक स्तब्ध रह गए। हर्षद ने बताया कि जब वह महज 9-10 साल के थे, तब उनका यौन शोषण (Sexual Abuse) हुआ था। उन्होंने बताया कि कैसे एक आदमी ने उनके साथ गंदी हरकत की थी। यह बताते हुए हर्षद की आंखों में पानी आ गया।

हर्षद चोपड़ा ने बताया क्या हुई थी उनके साथ गंदी हरकत

हर्षद चोपड़ा ने लॉक अप 2 में खुद को लेकर वो राज खोला है जो उन्होंने अभी तक किसी को नहीं बताया था। उन्होंने बताया कि जिस इंसान पर उनके माता-पिता बहुत भरोसा करते थे और उन्हें छोड़कर जाते थे, उसी ने उनके साथ घिनौनी हरकत की थी। उस खौफनाक रात को याद करते हुए हर्षद ने बताया, "मैं बचपन में काफी डरा-सहमा रहता था। एक रात कोई मेरे पास आया और खुद को मुझ पर रब करने लगा। मैंने पूरे कपड़े पहने हुए थे, लेकिन वह लगातार गलत हरकत कर रहा था। मैं बस ऐसा नाटक करता रहा जैसे सो रहा हूं। मैंने कभी किसी को यह बात नहीं बताई क्योंकि मुझे समझ ही नहीं आया कि मेरे साथ क्या हुआ था।"

हर्षद ने फिर कहा, "उसी शख्स ने मुझे बाद में बालकनी में बुलाया और कुछ दिखाने के बहाने उठा लिया और फिर मेरे साथ गलत हरकत करने लगा। उस वक्त मैंने रिएक्ट नहीं किया और ना सवाल किया क्योंकि मैं नहीं जानता था कि क्या करना चाहिए और मैं काफी डर गया था।"

"गे पुरुषों से डरता हूं, नफरत नहीं करता"

इस घटना के मानसिक प्रभाव पर बात करते हुए हर्षद ने साफ किया कि इसी बचपन के ट्रॉमा (Trauma) के कारण वह समलैंगिक (Gay) पुरुषों से डरते हैं। उन्होंने साफ किया कि वह उनसे नफरत नहीं करते, लेकिन बचपन का वह खौफ आज भी उनके मन में बैठा हुआ है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि शोषण करने वाले लोग आज भी मजे में घूम रहे हैं।

हर्षद चोपड़ा ने लोगों से की अपील

हर्षद ने सभी माता-पिता से गुजारिश की कि वह कभी भी अपने बच्चों को किसी अनजान या भरोसेमंद व्यक्ति के पास अकेले न छोड़कर जाएं। उन्होंने सलाह दी कि माता-पिता को बच्चों के साथ ऐसा संवाद रखना चाहिए ताकि बच्चे अपना हर सही-गलत अनुभव बेझिझक शेयर कर सकें। लॉकअप 2 में लगातार कंटेस्टेंट अपने बड़े-बड़े राज बताते हैं। वैसे ही हर्षद चोपड़ा ने भी अपनी आपबीती बताई। जिसके बाद घर के सदस्य भी भावुक हो गए।

हर्षद चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'लॉक अप 2' उनका पहला रियलिटी शो है। इससे पहले वह 'किस देश में है मेरा दिल', 'बेपनाह', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' जैसे हिट सीरियल्स में नजर आ चुके हैं।

Updated on:
29 Jul 2026 07:08 am
Published on:
29 Jul 2026 06:58 am
Also Read
View All
‘आमिर खान जैसा गेम तो मुनव्वर ने खेला है!’ समय रैना ने मुनव्वर फारुकी की दूसरी शादी पर किया मजाक, क्लिप वायरल

‘मैं सिर्फ बायोलॉजिकल पिता हूं’, राजा चौधरी ने किया बेटी पलक तिवारी को लेकर खुलासा, श्वेता तिवारी पर भी लगाए आरोप

दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले युवा स्टार क्यों हैं Tom Holland? नई Spider-Man Brand New Day फिल्म ने फिर साबित की स्टार पावर

Lock Upp 2 के टॉप 5 फाइनलिस्ट लीक? राम कपूर-शिवांगी जोशी समेत इन नामों ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

‘पापा ने कहा था पिक्चर चलेगी’, धर्मेंद्र की बात होते ही भर आईं सनी देओल की आंखें, राजकुमार संतोषी ने सुनाया किस्सा