मनोरंजन

‘शादी की उम्र हो गई है’, शिवांगी जोशी संग नाम जोड़े जाने पर बौखलाए हर्षद चोपड़ा, शिल्पा शिंदे को Lock Upp में सुनाई खरी-खोटी

Harshad Chopda-Shivangi Joshi Lock Upp 2: लॉकअप में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा का एक बार फिर शिल्पा शिंदे पर गुस्सा फूट पड़ा है। दरअसल प्रोमो में दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई है।
2 min read
Jul 22, 2026
Harshad Chopda Vs Shilpa Shinde In Lock Upp 2
हर्षद चोपड़ा ने शिल्पा शिंदे को सुनाई खरी-खोटी (फोटो सोर्स- Instagram/netflix)

Harshad Chopda Vs Shilpa Shinde In Lock Upp 2: रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में इन दिनों रिश्तों को लेकर की गई एक टिप्पणी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। शो के एक एपिसोड में शिल्पा शिंदे ने अभिनेता हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को बार-बार 'लवबर्ड्स' कहकर बुला दिया, जिसके बाद दोनों ने खुलकर इसका विरोध किया। मामूली बहस कुछ ही मिनटों में तीखी नोकझोंक में बदल गई और सेट का माहौल गर्म हो गया। हालांकि ये फिलहाल एपिसोड में नहीं दिखाया गया है लेकिन सिर्फ प्रोमो ने ही सोशल मीडिया पर माहौल गर्म कर दिया है।

शिल्पा और हर्षद में हुआ विवाद

शो के प्रोमो में देखने को मिलता है कि पूरे विवाद की शुरुआत जिम मैट को लेकर हुई बातचीत से हुई थी। इसी दौरान शिल्पा ने मजाकिया अंदाज में हर्षद और शिवांगी को 'लवबर्ड्स' कह दिया। हालांकि ये टिप्पणी दोनों को बिल्कुल पसंद नहीं आई। शिवांगी ने तुरंत सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर उन्हें बार-बार इस तरह क्यों बुलाया जा रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनके और हर्षद के बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती है और किसी भी दोस्ती को प्रेम संबंध का नाम देना गलत है।

हर्षद चोपड़ा को आ गया गुस्सा

वहीं हर्षद चोपड़ा ने भी इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वो और शिवांगी केवल अच्छे दोस्त हैं। किसी भी दोस्ती को गलत अर्थ देना या उस पर बेवजह चर्चा करना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कलाकारों की निजी जिंदगी को लेकर लगातार अटकलें लगाना गलत संदेश देता है। हर्षद ने शिल्पा के लड़ाई करते हुए कहा कि उसकी शादी की उम्र हो गई है और ये उसके बारे में अफवाहें उड़ा रहे हैं।

अपूर्वा मखीजा की शो में हुई एंट्री

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान शो की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अपूर्वा मखीजा की शो में एंट्री हो गई है। अपूर्वा मुखीजा बाहर से पूरे शो को देखकर आई हैं। ऐसे में वो अपने दोस्त और दुश्मन पहले से ही चुनकर आई होंगी।

Updated on:
22 Jul 2026 11:45 am
Published on:
22 Jul 2026 11:45 am
Also Read
View All
CJP प्रदर्शन पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने कसा तंज, भड़कते हुए बोलीं- स्टूडेंट प्रोटेस्ट के नाम पर चल रहा एजेंडा

‘बाथरूम के सीन में हुई असहज’, थप्पड़कांड के सालों बाद सान्वी तलवार का बड़ा दावा, बोलीं- करण कुंद्रा की मुझमें दिलचस्पी थी

कौन है ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ फेम केली हॉटल? जिनकी कार एक्सीडेंट में हुई मौत, सुन नहीं सकती थी एक्ट्रेस

विजय थलपति को चुनाव जीताने के लिए LEAK की गई थी फिल्म ‘जन नायकन’? डायरेक्टर ने दिया बड़ा बयान

“छात्रों का दर्द सही, पर देशद्रोहियों के साथ खड़ा नहीं हो सकता” मनोज मुंतशिर का तीखा बयान, बोले- नहीं जाऊंगा जंतर-मंतर